Rajasthan Nagaur Murder Case : राजस्थान से हत्या की एक बड़ी खबर सामने आई है। आरोपी ने पहले नाबालिग बच्चे को मौत के घाट उतार दिया और फिर सबूत मिटाने के लिए शव को गड्ढे में दफना दिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव बरामद किया। अब आरोपी के खिलाफ भजन लाल शर्मा का बुलडोजर गरजा है।
11वीं में पढ़ने वाला 17 साल का नाबालिग छात्र अपने परिवार के साथ नागौर शहर में रहता था। छात्र 19 जनवरी को स्कूल गया, लेकिन वह घर नहीं लौटा। इसके बाद घरवालों ने थाने में बच्चे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने बच्चे की तलाश तेज कर दी।
यह भी पढ़ें : चाची की हत्या का आरोपी जयपुर पुलिस के रिमांड पर; शव के 10 टुकड़े किए, अब तक 8 पार्ट्स बरामद
पिता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
पिता की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने छापेमारी की और कई संदिग्धों को उठाया। जब पुलिस ने शक के आधार पर रसूल मोहम्मद उर्फ बबलू खां से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि हां, उसने ही बच्चे की हत्या की है। इसके बाद उसने प्लास्टिक में शव को भरा और फिर उसे गोबर के ढेर में छिपा दिया।
आरोपी की निशानदेही पर शव हुआ बरामद
हत्या के 14 दिन के बाद पुलिस ने पूरे केस को सुलझा दिया और आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि आरोपी ने इस घटना को क्यों अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें : Rajasthan: पुलिसकर्मी ने नाबालिग को कमरे में बुलाकर किया दुष्कर्म
गड्ढा करके उसमें शव को छिपाया गया था
इसे लेकर नागौर के सीओ ओमप्रकाश ने मीडिया से कहा कि आरोपी ने पहले एक नाबालिग बच्चे का मर्डर किया और फिर एक गड्ढा खोदकर उसमें शव को छिपा दिया। इसके बाद शासन और प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला लिया, जिसे आज अमल में लाया गया है।
प्रशासन ने आरोपी के घर को ध्वस्त कर दिया
हत्या के बाद आरोपी रसूल मोहम्मद के घर पर प्रशासन की टीम पहुंच गई। तहसीलदार ने आरोपी के घर पर एक नोटिस चस्पा किया। इस नोटिस में लिखा था कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया गया। इसके बाद प्रशासन ने सोमवार को सरकारी जमीन पर बने आरोपी के घर को ध्वस्त कर दिया। करीब दो घंटे तक बुलडोजर चला और सारा अतिक्रमण हटा दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान एमडीएम, तहसीलदार समेत कई अधिकारी और कर्मचारी की टीम मौजूद थी।
संबंधित खबरें
Video: 31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, इसके बाद हो सकती है परेशानी
2 hrs agoKaalchakra: कैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? पंडित सुरेश पांडेय से समझें पितरों के इशारे
3 hrs agoShardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर को होगा शारदीय नवरात्रि का आरंभ, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
5 hrs agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें 5 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 hrs agoSIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
14 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
16 hrs ago'नेतृत्व के फैसले का सम्मान करना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी', कोयल मल्लिक को राज्यसभा की टिकट मिलने पर अग्निमित्रा पॉल का बड़ा बयान
16 hrs ago'फुटबॉल की तरह उठाकर फेंक रहे…', CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP लीडर
18 hrs agoइन 3 खिलाड़ियों का दोबारा वनडे फॉर्मेट खेलना हुआ मुश्किल, वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए फ्लॉप
19 hrs agoपाकिस्तान में PTI ने ठुकराई शहबाज सरकार की कौन सी शर्त? अब आर-पार की लड़ाई पर पहुंची बात
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines