Legends League Cricket 2024: कोणार्क सूर्यास ओडिशा और टॉयम हैदराबाद के बीच लीजेंड्स लीग क्रिकेट के 17वें मैच के दौरान मोंटी पनेसर और यूसुफ पठान के बीच जोरदार मजाक-मस्ती देखने को मिली। इसकी शुरुआत तब हुई, जब यूसुफ पठान के बैट पर बॉल अच्छी तरह से नहीं आ रही थी। यहां पनेसर ने स्टंप पर एक लेंथ गेंद फेंकी, जिसे पठान ने बैकफुट पर जाकर गेंद को कवर्स की तरफ खेल दिया। उनका ऐसा खेलते देख मोंटी ने यूसुफ से पूछा कि टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हो क्या?
इस पर यूसुफ ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया, ‘आपके कितने विकेट हैं।’ दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ देर तक हंसी-मजाक चलता रहा और दोनों जल्दी ही रुकने के मूड में नहीं थे। पठान आखिर में 18 गेंदों पर सात रन बनाकर आउट हो गए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 38.88 की रही। यूसुफ पूरे मैच के दौरान आउट ऑफ टच दिखे, जिसकी उनकी टीम बैटिंग में जरूरी स्पीड नहीं पकड़ पाई।
World Cup में भारत कैसे पहुंचेगा सेमीफाइनल में? पाकिस्तान से जीत के बाद भी फंसा पेंच
दिलशान मुनवीरा ने खेली 51 रनों की पारी
मैच में पहले बैटिंग करने उतरी कोणार्क सूर्या ओडिशा की टीम निर्धारित 20 ओवर में 100 रन ही बना सकी। टीम के लिए दिलशान मुनवीरा ने 51 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली। उनके अलावा टीम का कोई अन्य बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका, जिसके टीम के विकेट लगातार अंतराल पर गिरते रहे। टॉयम हैदराबाद के लिए बिपुल शर्मा और रवि जांगिड़ ने दो-दो विकेट लिए।
गुरकीरत मान ने खेली मैच जिताऊ पारी
लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पांचवें ओवर में ही उसके दो विकेट गिर गए। बल्ले से कमाल दिखाने वाले और अकेले योद्धा की तरह खेलने वाले दिलशान मुनवीरा ने गेंद से भी जिम्मेदारी संभाली और एक ही ओवर में दोनों विकेट चटकाकर विरोधी टीम पर दबाव बनाया। बाद में मुनवीरा ने शॉन मार्श को भी 3 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। हालांकि उनके इस प्रदर्शन के बाद भी हैदराबाद की टीम ने इस टारगेट को हासिल कर लिया। टीम के लिए गुरकीरत मान ने 50 गेंदों पर 52 रन बनाए। उनको इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच मिला।
Champions Trophy 2025 के लिए क्या पाकिस्तान आएगी टीम इंडिया? PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने दिया जवाब
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
2 hrs agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 hrs agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
3 hrs agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
4 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
5 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
5 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
6 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
6 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines