हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कानपुर में बड़ा हादसा, मंदिर से लौट रही ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 22 लोगों की मौत और 50 से अधिक घायल

विज्ञापन
कानपुर हादसा

यूपी: कानपुर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां मंदिर से लौट रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। जिससे 22 लोगों की मौत और 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मौके पर बचाव कार्य जारी है। घायलों में 20 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु चंद्रिका देवी मंदिर से लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में यह हादसा हुआ है।

 

चंद्रिका देवी के दर्शन कर लौट रहे थे 

जानकारी के मुताबिक उन्नाव से चंद्रिका देवी माता के दर्शन के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली में लोग लौट रहे थे। रास्ते में कानपुर के घाटमपुर इलाके में ट्रैक्टर पलट गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे।

विज्ञापन

राहत कार्य जारी 

कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में बच्चे, महिलाएं भी घायल हुए हैं। किसी ने मामले की सूचना पुलिस व स्थानीय प्रशासन को दी। सूचना पाकर बड़ी संख्या में स्थानीय प्रशासन व बचाव दल मौके पर पहुंचा है। राहत कार्य अभी जारी है। मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है।

 

पीएम ने की मुआवजे की घोषणा 

घटना के बाद पीएम नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी व अन्य लोगों ने सोशल मीडिया पर दुख जताया है।  पीएम नरेंद्र मोदी ने मरने वालों के परिजनों को दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए मुआवाजा राशि देने की घोषणा की है।

विज्ञापन

 

 

वहीं, सीएम सोगी ने कहा यह हद्दयविदारक घटना है। मेरी संवेदना मृतकों व घायलों के परिजन के साथ हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola