Land For Job Scam: रेलवे में लैंड फॉर जॉब्स स्कैम में बुधवार को बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती पेशी के लिए दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचीं। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने आरोपियों की चार्जशीट कॉपी देने को कहा है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 8 मई को होगी। हालांकि इस दौरान लालू प्रसाद यादव नहीं दिखे।
इससे पहले 15 मार्च को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई थी। जिसमें तीनों को 50 हजार रूपये मुचलके पर जमानत दे दी थी।
10 मार्च को ईडी ने की थी छापेमारी
इससे पहले सीबीआई की एक टीम लालू यादव के पटना आवास पर उनकी पत्नी राबड़ी देवी से पूछताछ की थी। इसके बाद ईडी ने 10 मार्च को लालू परिवार के करीबियों समेत कई लोगों पर छापेमारी की थी। कार्रवाई के बाद ईडी ने प्रेस वार्ता में बताया कि छापेमारी में 1 करोड़ रुपये की नकदी, डेढ़ किलो से ज्यादा के सोने के गहने, 540 ग्राम सोना, अमेरिकी डॉलर समेत कई चीजें बरामद हुई।
यह है मामला
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव पर आरोप है कि उन्होंने 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहते हुए लोगों को रेलवे में नौकरी के बदले उनसे जमीन ली थी। जिसको लेकर सीबीआई ने लालू यादव के खिलाफ केस दर्ज किया था। सीबीआई ने पिछले साल इस मामले को लेकर चार्जशीट दखिल की थी, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि रेलवे की प्रक्रिया का उल्लंघन करके अवैध तरीके से नियुक्तियां की गई थी।
संबंधित खबरें
'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
33 mins agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
3 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
4 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
4 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
4 hrs agoदूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
6 hrs agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines