kashi Mathura Temples Demand : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब ज्ञानवापी और श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मांग उठने लगी है। काशी और मथुरा को लेकर श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के बाद काशी और मथुरा मंदिरों के मुक्त होने के बाद हिंदू आक्रमणकारियों द्वारा नष्ट किए गए अन्य मंदिरों से संबंधित मुद्दों को भूल जाएंगे।
स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमारी हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि इन तीन मंदिरों (अयोध्या, ज्ञानवापी और कृष्ण जन्मभूमि) को सौंप देना चाहिए, क्योंकि आक्रांताओं द्वारा हमारे ऊपर किए गए आक्रमण के सबसे बड़े निशान हैं। इसकी वजह से राष्ट्रीय समाज के अंतर्मन में बहुत वेदना है। अगर ये लोग शांति के साथ इस वेदना को दूर कर देते हैं तो भाईचारा और बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें : 2.5 अरब साल पुरानी, कोई जोड़ नहीं… Arun Yogiraj ने कृष्ण शिला ही क्यों चुनी?
किसी तरह की अशांति उत्पन्न नहीं होगी : स्वामी
उन्होंने आगे कहा कि मैंने पहले ही बोल दिया था कि तीन मंदिर मुक्त होने के बाद हम अन्य मंदिरों की ओर ध्यान देने की इच्छा नहीं रखते हैं। हमलोगों को भविष्यकाल में जीना है, भूतकाल में नहीं जीना है। देश का भविष्य अच्छा होना चाहिए। अगर समझदारी और प्रेम से हमें ये तीन मंदिर मिल जाते हैं तो हम सारी अन्य बातें भूल जाएंगे। हम उन्हें समझाने का प्रयास करेंगे। किसी तरह की अशांति उत्पन्न नहीं होने देंगे।
मुस्लिम पक्ष को समझाने की कोशिश करेंगे : स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज
महाराज ने कहा कि जैसे राम मंदिर का समाधान शांतिपूर्वक ढूंढ लिया गया है, वैसे ही हमें उम्मीद है कि अन्य मुद्दे भी सुलझ जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग काशी और मथुरा के शांतिपूर्ण समाधान निकालने के लिए तैयार हैं, लेकिन कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं। हम परिस्थिति के अनुसार अगला कदम उठाएंगे और उन्हें समझाने का भरपूर प्रयास करेंगे।
संबंधित खबरें
IND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
1 hr agoSwapna Shastra: कैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? जानिए उनके हंसने-रोने और खाना मांगने का मतलब
10 hrs agoAaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
11 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
19 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को इन 4 गेंदबाजों ने किया बहुत निराश, वनडे टीम से कट सकता है पत्ता
20 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर टीम इंडिया ने रच दिया इतिहास, गिल-रोहित बने जीत के हीरो
20 hrs agoIND vs WI: कप्तान शुभमन गिल ने जड़ा वनडे में दूसरा दोहरा शतक, मैक्सवेल की लिस्ट में हुए शामिल
20 hrs ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ भी हुए हैरान
20 hrs agoIND vs WI: बैक टू बैक शतक जड़कर कप्तान शुभमन गिल ने बनाए बड़े रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज के उड़ाए होश
21 hrs agoएसिड अटैक पीड़ितों के लिए आसान होगी ट्रेन की यात्रा! SC में केंद्र ने दी ड्राफ्ट तैयार करने की दी जानकारी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines