हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Karnataka Govt Formation: कर्नाटक के CM होंगे सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम पद के लिए माने DK शिवकुमार

विज्ञापन

Karnataka Govt Formation: कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के लिए पिछले चार दिनों से चला आ रहा सस्पेंस खत्म हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के लिए सिद्धारमैया के नाम पर अपनी मुहर लगा दी है। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम पद के लिए राजी हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को बेंगलुरु में होगा।

और पढ़िए – Weather Update : गर्मी का कहर होगा कम, आज 10 से ज्यादा राज्यों में बारिश

पेंच सुलझाने के लिए चला था बैठकों का दौर

मुख्यमंत्री पद को लेकर बने सस्पेंस के बीच बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बीच कई दौर की चर्चा हुई। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के प्रमुख डीके शिवकुमार भी समाधान निकालने के लिए बैठक में मौजूद थे। बुधवार देर रात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद इस फॉर्मूले पर सहमति बनी कि डीके राज्य के डिप्टी सीएम होंगे, साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद पर भी बने रहेंगे।

बैठकों के दौर के बाद डीके शिवकुमार पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ सत्ता-साझा करने पर सहमत हो गए। इससे पहले वे मुख्यमंत्री पद के लिए अड़े बताए जा रहे थे। बता दें कि 10 मई को हुए राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद के अपने-अपने दावे कर रहे थे।

और पढ़िए – पीएम मोदी ओडिशा को देंगे 8 हजार करोड़ की सौगात, SC में तीन अहम मामलों पर सुनवाई

224 में से 135 सीटों कांग्रेस ने हासिल की है जीत

कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 224 सीटों में से 135 सीटें जीतकर भाजपा को सत्ता से बेदखल किया है। बीजेपी 66 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर थी, जबकि जनता दल सेक्युलर ने 19 सीटें जीती थीं।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें