Jharkhand Political Crisis : झारखंड में जारी राजनीतिक संकट के बीच पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जमीन घोटाले मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार हेमंत सोरेन को अदालत ने गुरुवार को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। सेंट्रल जेल की वीवीआईपी सेल में उनकी पहली रात रात कटी, जहां अलग तरह की व्यवस्था रहती है।
कोर्ट के आदेश के बाद हेमंत सोरेन को बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल ले जाया गया, जहां उन्हें अपर डिवीजन की सेल नंबर वन में रखा गया। वीवीआईपी कैदियों को इसी सेल में रखा जाता है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस सेल में किचन और अटैच बाथरूम है। साथ ही एक अर्दली भी रहता है, जोकि जेल प्रशासन का कर्मचारी होता है। सेल में कैदियों की देखभाल और मदद के लिए यह अर्दली रहता है। ये सारी व्यवस्थाएं हेमंत सोरेन की सेल में थीं।
यह भी पढ़ें : Jharkhand Political Crisis : क्या झारखंड में सरकार बना पाएंगे चंपई सोरेन? समझें पूरा समीकरण
ईडी की रिमांड में आज भेजे जा सकते हैं हेमंत सोरेन
हेमंत सोरेन की आज न्यायिक हिरासत खत्म हो जाएगी। प्रवर्तन निदेशालय (ED) आज फिर उन्हें अदालत में पेश कर सकती है। हालांकि, जांच एजेंसी ने 10 दिन के लिए हेमंत सोरेन के रिमांड की मांग की थी, लेकिन अदालत ने शुक्रवार के लिए अपना फैसला सुरक्षित रखते हुए पूर्व सीएम को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
चंपई सोरेन आज ले सकते हैं सीएम पद की शपथ
आपको बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। वे आज सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। शपथ लेने के बाद चंपई सोरेन के सामने सबसे बड़ी चुनौती बहुमत साबित करना है। बताया जा रहा है कि जेएमएम और कांग्रेस के कुछ विधायक नाराज हैं।
संबंधित खबरें
अल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
3 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
3 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
5 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
7 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
7 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
8 hrs agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
10 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
12 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines