Israel Hamas War Latest Update: इजराइल-हमास जंग के बीच गाजा के अल-शिफा अस्पताल में 4 नवजातों समेत 40 मरीजों की मौत हो गई। अलजजीरा के मुताबिक गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि वो हाॅस्पिटल में मौजूद सभी मरीजों की मौत हो चुकी हैं क्योंकि अस्पताल में जनरेटर को चलाने के लिए ईंधन नहीं है। इसलिए मशीनें बंद हो गई है और मरीजों की मौत हो गई।
दूसरी ओर इजराइल की डिफेंस फोर्स ने बताया कि वो हमास के खात्मे के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। हमास जहां भी मिलेगा हम उसे मिटा देंगे। फिर चाहे वह गाजा पट्टी का दक्षिणी हिस्सा ही क्यों नहीं हो। बता दें कि इससे पहले इजराइली सेना ने दक्षिणी गाजा में पर्चे गिराकर लोगों को शहर खाली कराने को कहा था। वहीं यूएन ने गाजा में निर्दोष नागरिकों के मारे जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी आपसे अपील है कि आप जंग रोक दे ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित जगहों पर जा सकें।
इजराइल रोज 2 फ्यूल टैंकर गाजा भेजेगा
इससे पहले इजराइली कैबिनेट ने शुक्रवार को दो बडे़ फैसले किए। इसके तहत गाजा को हर दिन 2 फ्यूल टैंकर दिए जाएंगे। जिसका इस्तेमाल यूएन के अन्य कामों के लिए किया जाएगा। इस बीच इजराइली सेना कुछ पत्रकारों को अल शिफा अस्पताल का दौरा कराया ताकि हमास के कृत्य पूरी दुनिया के सामने आ सकें। बता दें कि शुक्रवार को इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने दावा किया कि हमास ने बंधकों को अल शिफा में छिपा कर रखा था। हालांकि हमले से पहले ही हमास ने बंधकों को कहीं और शिफ्ट कर दिया था।
बता दें कि हमास ने इजराइल पर 7 अक्टूबर को 5 हजार मिसाइलें दाग हमला बोला था। इसके बाद इजराइल ने गाजा पर पहले हवाई और उसके जमीनी ऑपरेशन शुरू किया था। अब तक दोनों ओर से 12 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं शरणार्थी संकट भी शुरू हो गया है। गाजा छोड़कर जा रहे फिलिस्तीनी मिश्र और तुर्की में शरण ले रहे हैं।
संबंधित खबरें
शारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
2 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
3 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
11 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
12 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
13 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
14 hrs ago'जितनी मर्जी पुलिस बुला लो, हम नहीं डरेंगे...', राहुल गांधी की चुनौती
16 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
17 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines