Monsoon Update: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है, जिसके चलते मौसम का मिजाज भी बदल गया है। शनिवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों कहीं तेज तो कहीं पर धीमी बारिश हुई। इसके चलते मौसम सुहाना हो गया। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले बुधवार (9 अगस्त) तक खासतौर से दिल्ली-एनसीआर के मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा। रविवार को भी दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने के आसार हैं। कुलमिलाकर मानसून की मेहरबानी से दिल्ली-एनसीआर में आगामी बुधवार तक उमस कम रहेगी और गर्मी से राहत मिलती रहेगी।
यह भी पढ़ेंयह भी पढ़ें – महिला पुलिस अधिकारी को सरकारी नंबर पर सिरफिरे ने किए 300 कॉल, कोर्ट ने सुनाई ये कठोर सजा
फेल हो रहे आइएमडी के पूर्वानुमान
मानसून की दस्तक के साथ ही जून और जुलाई महीने में दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश हुई थी, लेकिन एक पखवाड़े बाद मानसून रूठ गया। इसके चलते पिछले काफी समय से दिल्ली में बारिश नहीं हो रही है। मंगलवार को आइएमडी ने अनुमान जताया था कि बुधवार (2 अगस्त), बृहस्पतिवार (3 अगस्त) और शुक्रवार (4 अगस्त) को दिल्ली में झमाझम बारिश होगी, इसके लिए विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी किया गया था। बावजूद इसके दिल्ली-एनसीआर में बारिश नहीं हुई और आइएमडी का पूर्वानुमान फेल साबित हुआ। यहां पर बता दें कि पिछले वर्ष कई बार आइएमडी का पूर्वानुमान फेल हुआ था।
यूपी-उत्तराखंड में होगी बारिश
मौसम विभाग की मानें तो आगामी दो दिन के दौरान उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से करवट लेगा। इसके बाद उमस और गर्मी से परेशान करोड़ों लोगों को राहत मिलेगी। आइएमडी के मुताबिक, यूपी के करीब तीन दर्जन जिलों में झमाझम बारिश होने के आसार हैं। प्रदेश की राजधानी लखनऊ और औद्योगिक नगरी के नाम से मशहूर कानपुर के साथ आसपास के जिलों में भी शनिवार सुबह से काले घने बादल छाए हुए हैं। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आगामी 10 दिनों के दौरान झमाझम बारिश होने के आसार हैं।
पंजाब-हरियाणा में भी बदलेगा मौसम का मिजाज
उधर, मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड में भी आगामी 8 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी बारिश का दौर शुरू होगा, जो आगामी एक सप्ताह तक जारी रह सकता है। पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में मौसम विभाग ने तेज बारिश का भी अनुमान जताया है। बारिश का यह सिलसिला सोमवार तक जारी रहने के आसार हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
खतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
7 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
9 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
9 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
12 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
12 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
13 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
13 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
14 hrs agoदूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines