Hooghly Violence: पश्चिमी बंगाल के हुगली में रविवार को रामनवमी शोभायात्रा के दौरान दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। शोभायात्रा जैसे ही रिशरा इलाके में पहुंची तो इस दौरान जमकर पत्थरबाजी हुई। कई वाहनों में आग लगा दी गई। पुलिस ने हिंसक भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैसे के गोले भी छोड़े। प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए 3 अप्रैल रात 10 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी है।
कानून तोड़ने वाले आग से खेल रहे – राज्यपाल
इस बीच अब राज्यपाल सीवी आनंद बोस का बयान सामने आया है, उन्होंने कड़े शब्दों में घटना की निंदा करते हुए कहा कि राज्य में गुंडागर्दी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुंडों और ठगों को लोहे के हाथ से कुचल दिया जाएगा। आनंद बोस ने कहा कि लोकतंत्र को पटरी से नहीं उतारा जा सकता। राज्य इस आगजनी और लूटपाट को समाप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित है, उन्होंने कहा कि कानून तोड़ने वालों को जल्द ही एहसास हो जाएगा कि वे आग से खेल रहे हैं जल्द से जल्द आरोपियों को खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
बंगाल बीजेपी अध्यक्ष ने गृह मंत्री को लिखा पत्र
झड़प के बाद हुगली जिले में 3 अप्रैल रात 10 बजे तक के लिए राज्य सरकार ने इंटरनेट सेवा बंद कर दी। हुगली के हिंसाग्रस्त इलाकों में धारा 144 लागू की गई। इस बीच बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने राज्य में रामनवमी पर हुई हिंसा पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा और तत्काल मदद का अनुरोध किया।
शोभायात्रा के दौरान हुए पथराव में भाजपा के विधायक बिमान घोष घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार हिंसा-आगजनी में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस की मानें तो इस हिंसा में अब तक 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
हावड़ा में धारा 144 लागू
वहीं उधर हावड़ा में रामनवमी के दिन हुई हिंसक झड़प के बाद अब माहौल शांत है हालांकि कुछ इलाकों में धारा 144 लगाई गई है। इस मामले में पुलिस ने अब तक 38 लोगों को अरेस्ट किया है। जबकि दो मामले दर्ज किए गए हैं। हावड़ा पुलिस कमिश्नर के अनुसार हालात अब सामान्य हैं और लोगों को इस मामले में परेशान होने की जरूरत नहीं है।
संबंधित खबरें
मार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
1 hr ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
1 hr agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
2 hrs agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
4 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
6 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
6 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
7 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
7 hrs agoHighlights: टीम इंडिया को चौथे मुकाबले में मिली 87 रनों से हार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines