Hooghly Violence: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डाॅ सीवी आनंद बोस ने मंगलवार को हिंसा प्रभावित रिशरा और सेरामपुर का दौरा किया। इससे पहले राज्यपाल मंगलवार को दार्जिलिंग दौरे पर जाने वाले थे। बता दें कि रिशरा में रविवार को बीजेपी की शोभायात्रा के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई थी। जिसमें बीजेपी विधायक बिमन घोष घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रिशरा में राज्यपाल ने कहा कि सभी एजेंसियों की ओर से ठोस कार्रवाई होगी। हम उपद्रवियों को कभी भी कानून हाथ में नहीं लेने देंगे। पुलिस उन पर भारी पड़ेगी। बंगाल लंबे समय से पीड़ित है, हम अंतिम अंत करेंगे।
राज्यपाल ने दार्जिलिंग की यात्रा रद्द की, कोलकाता रवाना
उधऱ, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कल रात हुगली में ताजा हिंसा की सूचना मिलने के बाद दार्जिलिंग में अपने कार्यक्रम में कटौती की और कोलकाता के लिए रवाना हो गए। बता दें कि रविवार को रामनवमी के जुलूस के दौरान रिशरा में दो गुटों के बीच हुई झड़प के बाद हुगली जिले में दो से तीन अप्रैल तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं और धारा 144 लागू कर दी गई।
संबंधित खबरें
सौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
34 mins agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
55 mins agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
2 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
4 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
4 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
5 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
5 hrs agoHighlights: टीम इंडिया को चौथे मुकाबले में मिली 87 रनों से हार
5 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
6 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines