Health Tips: हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए ये भी जरूरी होता है कि आपके पेशाब का रंग कैसा है। कई बार पेशाब का रंग भी आपको ये संकेत देता है कि आपको कोई गंभीर बीमारी हो सकती है। हालांकि, यह उन लोगों के लिए एक जरूरी संकेत है जो पैरॉक्सिस्मल नॉक्टर्नल हीमोग्लोबिनुरिया (PNH) नामक बीमारी से पीड़ित होते हैं। यह स्थिति लाल रक्त कोशिकाओं (RBC) को प्रभावित करती है और खून के थक्कों से लेकर इंफेक्शन के खतरे को बढ़ा सकता है।
क्या है PNH
पैरॉक्सिस्मल का मतलब है अचानक नॉक्टर्नल का मतलब है रात और हीमोग्लोबिनुरिया का मतलब है पेशाब में खून आना। पीएनएच वाले व्यक्तियों में आरबीसी शरीर के इम्यून सिस्टम को लेकर सेंसिटिव हो जाते हैं। ये PIGA नामक जीन में पैदा होने के कारण होता है। हालांकि, यह अनुमान लगाया गया है ये बीमारी लोगों में बढ़ती हुई नजर आ रही है।
ये भी पढ़ें- इन 3 तरह के डाइट को करें अपनी डेली रुटीन में शामिल, सोरायसिस कम करने में मिलेगी मदद
पीएनएच के संकेत
1. गहरे रंग का (भूरा या लाल) पेशाब जो अक्सर आरबीसी के कारण बीच रात या सुबह में सबसे ज्यादा नजर आ सकती है।
2. थकान और कमजोरी, जो समय के साथ शरीर कमजोर कर सकती है।
3. सांस लेने में परेशानी।
4. लगातार सिर दर्द
5. पेट में दर्द रहना
6. बार-बार इन्फेक्शन होना
पीएनएच से कैसे करें बचाव
सोलिरि- एक्युलिज़ुमैब (सोलिरिस) और रावुलिज़ुमाब (अल्टोमिरिस) जैसी दवाएं पीएनएच में लाल रक्त कोशिकाओं को खत्म होने से रोकती हैं।
कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स- कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स जैसे प्रेडनिसोन हेमोलिसिस का इलज करने में मदद करते हैं।
आयरन को कंट्रोल करने की दवा- डॉक्टर कई बार आयरन की खुराक या आयरन को कंट्रोल करने की दवा भी देते है।
ये भी पढ़ें- 30 से ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए 3 फल हैं फायदेमंद! जानें क्या कहती है रिसर्च
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
1 hr agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
2 hrs agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
4 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
6 hrs agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
6 hrs agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
7 hrs agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
7 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
9 hrs agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
9 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines