Harda Firecracker Factory Blast Latest Update : मध्य प्रदेश के हरदा की पटाखा फैक्ट्री में अभी तक पूरी तरह से आग नहीं बुझ पाई है। मलबे में अब भी आग धधक रही है और बीच-बीच में विस्फोट हो रहा है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। प्रशासन मलबे के ढेर को हटा रहा है।
हरदा हादसे के 18 घंटे के बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम पूरी तरह से आग पर काबू नहीं पा सकी है। जहां-जहां पानी नहीं पहुंच पाया है, वहां अभी भी आग धधक रही है। दलकम विभाग के कर्मी आग बुझाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। साथ ही मलबे में बचे बारूदों से रुक-रुक कर विस्फोट हो रहे हैं। पटाखा फैक्ट्री के मलबे को हटाकर शवों को ढूंढा जा रहा है।
यह भी पढे़ं : हरदा विस्फोट में किसी का हाथ कटा तो किसी का पैर, लोगों के उड़े चिथड़े
हरदा हादसे का सामने आया अपडेट वीडियो
हरदा हादसे के एक दिन के बाद का ताजा वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में फैक्ट्री के मलबे से धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है। मलबे के पास दमकल की कई गाड़ियां खड़ी हैं। रेस्क्यू टीम के कर्मी मलबे को हटाकर लोगों को तलाश कर रहे हैं। जहां आग नहीं बुझी है, वहां पानी डाला जा रहा है।
यह भी पढ़ें : हरदा में ब्लास्ट के बाद लोगों ने पेश की मिसाल, सड़क पर उतरकर संभाली ट्रैफिक की कमान, देखें वीडियो
बुलडोजर से हटाया जा रहा मलबा
बुलडोजर से मलबे को हटाया जा रहा है। NDRF और SDRF की टीमों के साथ स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। आसपास के घरों में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। इस हादसे के बाद इलाके के लोग डरे हुए हैं। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया है।
हरदा में अब भी चल रही हैं कई अवैध फैक्ट्रियां
हरदा जिले में कई अवैध पटाखा फैक्ट्रियां चल रही हैं। इस हादसे के बाद पुलिस ने अवैध फैक्ट्री के मालिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में 11 मजदूरों की जान लगी गई है, जबकि 175 लोग बुरी तरह से जख्मी हैं। अस्पतालों में घायलों का इलाज चल रहा है और मुख्यमंत्री मोहन यादव खुद इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं।
संबंधित खबरें
कैसा होता है आंख का फड़कना? महिला और पुरुष के लिए अलग है मतलब, जानिए
1 hr agoमोहम्मद शमी ने अपनी पत्नी हसीन जहां को दिया करारा जवाब
3 hrs agoनाना पाटेकर को विराट कोहली और सचिन ने दी श्रद्धांजलि
6 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ क्यों खेलने वाले हैं टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoकब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी से टूटा RCB का सपना
10 hrs agoबचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
12 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर 1 नहीं 2 वनडे टीम का हो सकता है सिलेक्शन
13 hrs agoआज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
14 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines