Gandhi Jayanti 2023 Update PM Modi Mallikarjun Kharge: देश आज महात्मा गांधी की 154वीं और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की 119वीं जयंती मना रहा है। इस अवसर पर आज राजघाट पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्ल्किार्जुन खड़गे, स्पीकर ओम बिड़ला, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम मंत्री बापू को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचे।
पीएम मोदी ने गांधी जयंती पर बापू को याद करते हुए लिखा कि ‘मैं गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी को नमन करता हूं उनकी कालजयी शिक्षाएं हमारा मार्गदर्शन करती हैं। बापू का प्रभाव वैश्विक है। जो संपूर्ण मानव जाति को एकता और भावना को आगे बढ़ाता है। हम सदैव उनके सपनों को पूरा करने की दिशा में काम करते रहेंगे।’
पीएम ने शास्त्री को किया नमन
पीएम मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री की 119वीं जयंती पर उन्हें याद करते हुए लिखा कि लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जंयती पर स्मरण। उनकी सादगी और देश के प्रति उनका समर्पण आज भी कई पीढ़ियों को प्रेरित करता है। उनका जय जवान जय किसान का नारा सभी भारतीयों में उर्जा का संचार करता है। हम सदैव भारत के दृष्टिकोण साकार करने के लिए कार्य करते रहे।
‘मैं भी गांधी’ नाम से मार्च निकालेगा विपक्ष
वहीं दूसरी ओर आज विपक्ष मुबंई में ‘मैं भी गांधी’ नाम से शांति मार्च निकालेगा जिसमें विपक्षी गठबंधन इंडिया के कई बड़े नेता शामिल होंगे। टीएमसी आज दो दिनों तक दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रही है। टीएमसी आज महासचिव अभिषेक बनर्जी की अगुवाई में राजघाट और फिर 3 अक्टूबर को जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने जा रही है।
गांधी जयंती के मौके पर आज पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और तमाम मंत्रियों ने झाड़ू लगाई।
संबंधित खबरें
400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 hrs agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
7 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
7 hrs agoगरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
9 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
10 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
10 hrs agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
12 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
12 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
13 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines