नई दिल्ली: लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महंगाई पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया। लोकसभा मे अपने जवाब में उन्होंने कहा कि महंगाई पर दूसरे देशों से तुलना करना ठीक नहीं। हमें कोराेना काल को ध्यान में रखना चाहिए।
आगे उन्हाेंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था दूसरे देशों से बेहतर है। भारत में मंदी का कोई सवाल नहीं है। वह बोलीं विपरित हालतों में भी भारत की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही। उन्होंने कहा कि हम समस्याओं पर काम कर रहें हैं। देश में जीएसटी कलेक्शन के आंकड़ें लगातार बढ़ रहें हैं।
जीएसटी कलेक्शन बढ़ा
देश में जीएसटी कलेक्शन के आंकड़ें लगातार बढ़ रहें हैं। वित्त मंत्री लोकसभा में बोलीं पिछले छह माह में जीएसटी 1.4 लाख करोड़ से ज्यादा रही है। आगे उन्होंने बताया कि अमेरिका में जीडीपी केवल 0.9 फीसदी है। वहीं, चीन में चार हजार बैंक दिवालिया हो गए हैं।
राजनितिक सवाल
वित्त मंत्री ने कहा कि कई सदस्यों ने जो कुछ बातें कही हैं उनमें से कुछ को छोड़कर मुझे लगता है कि वह महंगाई या कीमतों की बजाए मूल्य वृद्धि के राजनीतिक कोणों पर अधिक थी। इसलिए मैं भी थोड़ा राजनीतिक जवाब देने की कोशिश करूंगी।
सरकार को घेरा
इससे पहले कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने महंगाई पर घेरा। वित्त मंत्री ने कांग्रेस के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कोरोना जैसी महामारी हमने कभी नहीं देखी। हम सभी यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे थे कि हमारे निर्वाचन क्षेत्रों के लोगों को अतिरिक्त मदद दी जाए। मैं मानती हूं कि सभी सांसदों और राज्य सरकारों ने अपनी भूमिका निभाई है। अन्यथा भारत वह नहीं होता, जहां उसकी तुलना दुनिया के बाकी हिस्सों से की जाती है। इसलिए मैं इसके लिए भारत के लोगों को पूरी तरह से श्रेय देती हूं। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी हम सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में खड़े होने और पहचाने जाने में सक्षम हैं।
कांग्रेस का वॉकआउट
जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण महंगाई पर लोकसभा में जवाब दे रहीं थी तो विपक्ष ने उसका विरोध किया। कुछ देर विरोध के बाद विपक्ष ने लोकसभा से वॉकआउट कर दिया।
संबंधित खबरें
SC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
35 mins agoअभिषेक शर्मा ने शतक जड़कर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, कोहली को छोड़ सकते हैं पीछे
1 hr agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
1 hr agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
2 hrs agoअभिषेक-वैभव की जोड़ी के दम पर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
2 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 hrs agoIPL 2027 के लिए CSK ने गेंदबाजी और असिस्टेंट कोच का किया ऐलान
4 hrs agoखराब मौसम के कारण इंडिया के हाथ से निकल गई जीत, पडिक्कल की मेहनत गई बेकार
4 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का बीमारी के कारण 2022 में खत्म होने वाला था करियर
5 hrs agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines