नई दिल्ली: त्यौहारों के इस सीजन में देशभर के किसानों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही देश में खाद का दाम कम हो सकता है। एएनआई की खबर के मुताबिक सरकारी आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारतीय उर्वरक कंपनियां उर्वरक बनाने में इस्तेमाल होने वाले फॉस्फोरिक एसिड को दिसंबर तिमाही के लिए 1000 से 1050 डॉलर प्रति टन पर खरीदने पर विचार कर बातचीत हो रही हैं।
अभी पढ़ें – PM Kisan Yojana: किसानों की चांदी, इस दिन खाते में आएंगे 2000 रुपए
यह नई कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रचलित दर से सस्ती है। प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आपूर्तिकर्ता ओसीपी मोरक्को, जेपीएमसी जॉर्डन, सेनेगल आदि ने सितंबर 2022 में समाप्त हुई पिछली तिमाही के लिए यह कीमत 1715 अमेरिकी डॉलर प्रति टन थी। जिससे अब उम्मीद है कि स्थानीय बाजार में भी उर्वरक की कीमत घटेगी।
जानकारी के मुताबिक फॉस्फोरिक एसिड डाइ-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) और अन्य नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम (एनपीके) उर्वरकों के निर्माण के लिए एक प्रमुख कच्चा माल है। फॉस्फोरिक एसिड की अंतरराष्ट्रीय कीमतें तिमाही आधार पर तय की जाती हैं। ओसीपी मोरक्को की सरकारी स्वामित्व वाली फॉस्फेट रॉक माइनर, फॉस्फोरिक एसिड निर्माता और उर्वरक उत्पादक है।
अभी पढ़ें – Kisan Credit Card: किसान क्रेडिट कार्ड को ऑनलाइन कैसे बनवाएं? यहां जानें आसान तरीका
सूत्रों के मुताबिक सरकार दिसंबर तिमाही के लिए फॉस्फोरिक एसिड की कीमतों को 1100 डॉलर से कम रखने के भारतीय उर्वरक कंपनियों के दृष्टिकोण का भी समर्थन कर रही थी। आपूर्तिकर्ताओं को अक्टूबर से शुरू होने वाली अगली तिमाही के लिए कीमत तय करनी है। पिछली तिमाही के दौरान अंतरराष्ट्रीय डीएपी कीमतों में भारी गिरावट आई है और उम्मीद है कि अक्टूबर से शुरू होने वाली तिमाही से फॉस्फोरिक एसिड की कीमतों में भी इसी तरह की गिरावट देखने को मिलेगी।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
13 mins agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
14 mins ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
2 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
3 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
5 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
6 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
14 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
16 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
16 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines