Climate Crisis: यूरोपीय संघ के वैज्ञानिकों ने बताया कि वर्ष 2023 सवा लाख साल में सबसे गर्म साल साबित होगा। वैज्ञानिकों ने यह दावा पिछले कुछ महीनों में तापमान में हुई बढ़ोतरी के बाद किया है। रिकाॅर्ड की मानें तो 2016 अब तक का सबसे गर्म साल रहा। 2016 में अल नीनो आया था। अब साल 2023 उससे भी आगे निकलने जा रहा है। साल 2023 में जलवायु परिवर्तन के प्रभाव साफ तौर पर देखे जा सकते हैं।
वैज्ञानिकों की मानें तो अक्टूबर में औसत सतही तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। साल 1850-1900 के बीच अक्टूबर औसत से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इस काल को यूरोपीय वैज्ञानिकों ने कापरनिकस जलवायु परिवर्तन सेवा पूर्व औद्योगिक काल की संज्ञा दी है। रिकाॅर्ड की मानें तो वर्तमान में सबसे गर्म वर्ष 2016 रहा है, लेकिन लगता है कि यह साल इस रिकाॅर्ड को तोड़ देगा।
जुलाई भी रहा था सबसे गर्म
इस साल अक्टूबर के अलावा जुलाई महीना भी सबसे गर्म रहा। जुलाई में ऐसी गर्मी सवा साल पड़ी थी। अध्ययन के अनुसार यह महीना सबसे गर्म साबित हुआ था। यूएन के प्रमुख एंटोनियो गुतारेस ने कहा था कि ग्लोबल वार्मिंग तो अब बीते जमाने की बात हो गई है। अब तो धरती उबल रही है। इस महीने की गर्मी का असर भी दुनियाभर में देखने को मिला था। ग्रीस के रोड्स में आग लगने के बाद हजारों पर्यटक फंस गए थे।
ग्लोबल वार्मिंग बीते जमाने की बात
वैज्ञानिकों ने बताया साल 2016 अलनीनो वर्ष था। साल 2023 इससे भी आगे निकल सकता है। कापरनिकस के पास 1940 से आंकड़े उपलब्ध हैं। अगर इसका संयोजन आज के समय से करें तो हम यह कह सकते हैं कि यह सवा साल में सबसे गर्म साल रहने वाला है। इसके कारण साल 2023 में विनाशकारी प्रभाव सामने आए हैं। बाढ़ के कारण लीबिया में हजारों लोगों की जान चली गई। वहीं दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की भीषण गर्मी और कनाडा की जंगल की आग को इसके परिणाम के तौर पर देखा जा सकता हैं। ग्रीन हाउस गैसों और अन नीनों के कारण जलवायु पैटर्न के कारण यह स्थिति और खराब हो गई है।
संबंधित खबरें
31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
3 hrs agoकैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 hrs ago11 अक्टूबर को होगा शारदीय नवरात्रि का आरंभ, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
7 hrs agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoSIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
16 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं...' SIR विवाद के बीच जज भुइंया का बयान
17 hrs agoकोयल मल्लिक को राज्यसभा की टिकट मिलने पर क्या बोलीं अग्निमित्रा पॉल?
18 hrs agoCEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP नेता
20 hrs agoइन 3 खिलाड़ियों का दोबारा वनडे फॉर्मेट खेलना हुआ मुश्किल
20 hrs agoपाकिस्तान में PTI ने ठुकराई शहबाज सरकार की कौन सी शर्त? अब आर-पार की लड़ाई
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines