Encounter Between Security Forces And Terrorists In Rajouri: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सोमवार रात सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। सुरक्षाबलों को कालाकोट वन क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी। जिसके बाद यहां सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान आंतकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सेना और पुलिस ने मिलकर कालाकोट इलाके में ब्रोह और सूम क्षेत्र की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू की। सुरक्षाबलों के अनुसार जंगल में 2-3 आतंकी छिपे हुए हैं।
सर्च ऑपरेशन चला रही सेना
मौके पर सेना और एसओजी को टीम भी पहुंची हुई है। सेना और पुलिस ने फिलहाल इलाके को घेर लिया है। आंतकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इससे पहले दिन में घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन के दौरान गोलीबारी की खबर सामने आई थी। लेकिन बाद में सेना ने स्पष्ट किया कि आतंकवादियों की तलाश में यह गोलीबारी की गई थी।
पिछले महीने हुई थी मुठभेड़
बता दें कि पिछले महीने 13 सितंबर को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। कई दिनों तक चले इस ऑपरेशन में सेना ने सभी आतंकियों को ढेर कर दिया था। मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर उजैर खान मारा गया था। मुठभेड़ में सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोंचक और डीएसनपी हुमायूं भट शहीद हो गए थे। इसके बाद सेना ने बारामुला और राजौरी में भी एलओसी पार कर रहे 4 आतंकियों को ढेर कर दिया था।
संबंधित खबरें
विदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
18 mins agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
1 hr agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
1 hr agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
2 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
10 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
11 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
13 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
15 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
16 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines