Election Commission Declared 5 State Assembly Election Date: भारत निर्वाचन आयोग ने आज पांच राज्यों – मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण के लिए मतदान 7 नवंबर को होगा जबकि दूसरे चरण के लिए मतदान 17 नवंबर को होगा।
वहीं मध्य प्रदेश में 17 नवंबर और मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान होगा। जबकि राजस्थान में 23 नवंबर और तेलंगाना के लिए एक ही चरण में 30 नवंबर को वोटिंग होगी। पांचों राज्यों के चुनाव नतीजे एक साथ 3 दिसंबर को आएंगे। वहीं तारीखों के ऐलान के साथ ही इन राज्यों में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। ये पांच विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि वह अगले साल लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। गौरतलब है राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। वहीं एमपी में भाजपा और तेलंगाना में बीआरएस की सरकार है। मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट की अगुवाई वाली सरकार सत्ता में है।
पांचों राज्यों में 7.8 करोड़ महिला वोटर
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 5 राज्यों में कुल 16 करोड़ मतदाता चुनाव में शामिल होंगे। पांच राज्यों में कुल 679 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। पहली बार वोट डालने वालों की संख्या करीब 60 लाख है। अरूण कुमार ने कहा कि महिला वोटर की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि पांचों राज्यों में 7.8 करोड़ से ज्यादा महिला वोटर है। वहीं पुरूष वोटर की संख्या 8 करोड़ है।
लगभग 60 लाख पहली बार मतदाता 5 राज्यों के चुनावों में भाग लेंगे। तिथियों में संशोधन के कारण 15.39 लाख युवा मतदाता चुनाव में भाग लेने के पात्र हैं। युवा मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए 2900 से अधिक मतदान केंद्रों का प्रबंधन युवाओं द्वारा किया जाएगा। 17,734 मॉडल मतदान केंद्र होंगे, 621 मतदान केंद्रों का प्रबंधन PWD कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा, और 8,192 PS पर महिलाएं कमान संभालेंगी। पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 679 विधानसभा क्षेत्रों में 1.77 लाख मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
संबंधित खबरें
चक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
52 mins agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
1 hr agoअभिषेक शर्मा ने शतक जड़कर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, कोहली को छोड़ सकते हैं पीछे
2 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
2 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
3 hrs agoअभिषेक-वैभव की जोड़ी के दम पर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
3 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 hrs agoIPL 2027 के लिए CSK ने गेंदबाजी और असिस्टेंट कोच का किया ऐलान
5 hrs agoखराब मौसम के कारण इंडिया के हाथ से निकल गई जीत, पडिक्कल की मेहनत गई बेकार
5 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का बीमारी के कारण 2022 में खत्म होने वाला था करियर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines