ED Raid Kejriwal PS and AAP Leaders Houses : दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी की टीम ने सीएम अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव और राज्यसभा सदस्य समेत आप नेताओं के 10 ठिकानों पर छापा मारा है। इसे लेकर दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने भाजपा को घेरा है।
मनी लॉन्ड्रिंग केस में जांच एजेंसी ने मंगलवार को एक साथ आम आदमी पार्टी के नेताओं के कई ठिकानों में छापा मारा है। ईडी की छापेमारी आम आदमी पार्टी के सांसद एनडी गुप्ता (AAP MP ND Gupta) के आवास पर चल रही है। सूत्रों का कहना है कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीएस विभव कुमार और दिल्ली बोर्ड के पूर्व सदस्य शलभ कुमार के मकानों की भी तलाशी ली जा रही है। साथ ही ईडी के अधिकारी कई आप नेताओं के घर भी पहुंचे हैं।
यह भी पढ़ें : सीएम केजरीवाल तक कैसे पहुंची जांच की आंच, जानें क्या है दिल्ली शराब नीति घोटाला?
जानें क्या है पूरा मामला
दिल्ली जल बोर्ड की ओर से टेंडर निकाले गए थे। इस टेंडर की प्रक्रिया में गड़बड़ी पाई गई है। इस मामले में एसीबी और सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की थी। इसके आधार पर ईडी कार्रवाई कर रही है। आरोप है कि दिल्ली जल बोर्ड के अफसरों ने टेंडर देते समय एक कंपनी को फायदा पहुंचाया। साथ ही कंपनी ने फर्जी कागजातों के आधार पर टेंडर पाया था।
आतिशी ने भाजपा पर साधा निशाना
ईडी की रेड को लेकर आप नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने आरोप लगाए हैं कि आम आदमी पार्टी के नेताओं और पार्टी से जुड़े लोगों के खिलाफ ईडी की कार्रवाई चल रही है। जांच एजेंसी आप के कोषाध्यक्ष और सांसद एनडी गुप्ता, मुख्यमंत्री के पीए और अन्य के घरों पर छापेमारी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाए कि भाजपा केंद्रीय जांच एजेंसियों के जरिये हमारी पार्टी को दबाना चाहती है, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं।
यह भी पढ़ें : ये न काम करने दे रहे हैं, न कर रहे हैं; ED की कार्रवाई पर बोले- सीएम केजरीवाल
ईडी को अबतक नहीं मिला कोई सबूत : आतिशी
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने आरोप लगाए कि पिछले दो सालों से लगातार आप नेताओं की धमकियां मिल रही हैं। तथाकथित शराब घोटाले के नाम पर किसी के घर में छापेमारी की जा रही है, किसी को समन भेजा जाता है तो किसी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो साल में सैकड़ों छापेमारी, लेकिन ईडी को अबतक एक रुपये भी नहीं मिला। ईडी के पास कोई भी सबूत नहीं है। अदालत ने भी बार-बार कहा है कि सबूत पेश कीजिए।
यह भी पढे़ं : संजय सिंह के घर ED के छापे पर बोले केजरीवाल, ‘हजार बार जांच के बाद भी कुछ नहीं मिला’, न मिलेगा
भाजपा नेता बोले- भ्रष्टाचार का खुलासा कर रही हैं एजेंसियां
ईडी की छापेमारी पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगी भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। एजेंसियां भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए अपना कार्य कर रही हैं। हम इस जांच का स्वागत करते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines