हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Earthquake in Taiwan: सड़कें धंसी, पलटे ट्रेन के डिब्बे... ताइवान में भूकंप से भारी तबाही, सुनामी का अलर्ट

विज्ञापन

Earthquake in Taiwan: : ताइवान में भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। जो तस्वीरें सामने आ रही हैं वो रोंगटे खड़े कर देने वाली हैं। ताइवान में पिछले 24 घंटे में तीन भयानक भूकंप आए हैं। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे का कहना है कि इस भूकंप की तीव्रता 7.2 है। साथ ही उसने ये भी बताया है कि भूकंप का केंद्र धरती के 10 किलोमीटर नीचे था।

https://twitter.com/COSMOSTianRen/status/1571400864878706688?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1571400864878706688%7Ctwgr%5E1e172c7d3ba51a1798e9b03bdb24ba71e115e96b%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Ftrending%2Fpowerful-earthquake-hits-taiwan-tsunami-warning-issued-shocking-videos-viral-on-social-media-au262-1460587.html

 

अभी पढ़ें – ताइवान में 24 घंटे में तीन बड़े भूकंप, इन वीडियो में देखें तबाही का मंजर

शनिवार को भी आया था भूकंप

इससे पहले शनिवार को भी यहां भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया। भूकंप 6.9 की तीव्रता वाला था। जो दक्षिणी पूर्वी ताइवान में आया था। इसके चलते यहां पर एक बिल्डिंग गिर गई थी और सड़कें फट गई थीं। भूकंप के चलते यहां पर कई घरों को नुकसान हुआ है। ताइवान में कई जगहों पर सड़कें टूट गई हैं। ब्रिज गिर गए हैं। ट्रेनें पटरलियों से उतर गई हैं।

https://twitter.com/COSMOSTianRen/status/1571400971414118400?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1571400971414118400%7Ctwgr%5E1e172c7d3ba51a1798e9b03bdb24ba71e115e96b%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Ftrending%2Fpowerful-earthquake-hits-taiwan-tsunami-warning-issued-shocking-videos-viral-on-social-media-au262-1460587.html

सुनामी की चेतावनी जारी

बताया जा रहा है कि भूकंप के झटकों से डोंगली स्टेशन पर ट्रेन पटरी से उतर गई। उस स्टेशन की छत भी गिर गई। यूएस पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने इन भूकंपों के बाद ताइवान में सुनामी का अलर्ट जारी किया है। जापान के मौसम विभाग ने भी 3.2 फीट ऊंची लहरों वाली सुनामी की चेतावनी जारी की है।

सोशल मीडिया पर ताइवान में आए भूकंप के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि भूकंप ने किस तरह की तबाही मचाई है। जो वीडियो आ रहे हैं विचलित करने वाले हैं। कहीं सड़कें धंस गई हैं, कहीं बड़े-बड़े पुल टूट गए हैं। तो कही पूरी बिल्डिंग ही धराशाई हो गई है।

अभी पढ़ें – आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार, ये है कार्यक्रम

बता दें कि ताइवान नियमित रूप से भूकंप की चपेट में आता है क्योंकि यह द्वीप दो टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन के पास स्थित है। गौरतलब है कि जब तक भूकंप 7.0 तीव्रता से अधिक शक्तिशाली न हो, द्वीप सूनामी की चेतावनी जारी नहीं करता है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि ताइवान रविवार सुबह आए भूकंप के हुए नुकसान का आंकलन करते हुए इस श्रेणी में रख सकता है।

अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

undefined

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें