Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहले उन्हें दोपहर में सीबीआई ने कोर्ट में पेश किया था। जहां दोनों ही पक्षों में आधे घंटे तक जमकर जिरह हुई। जिरह के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया।
जानें कोर्ट रूम में किसने क्या कहा?
- सीबीआई ने कहा कि मनीष सिसोदिया कमीशन के परसेंट में बदलाव पर जवाब नहीं दे पाए, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस पर साफ किया है कि जो आप सुनना चाहते तो वो सामने वाला न बोले तो वो रिमांड का आधार नहीं। सिसोदिया के वकील ने कहा कि जांच के दौरान तीन नोटिस दिए गए थे, जिसमें से दो पूछताछ में शामिल हुए लेकिन आरोप लगाया कि वो जवाब नहीं दे रहे हैं।
- सीबीआई ने कहा कि मनीष सिसोदिया के कंप्यूटर से ये आंकड़े मिले, जिससे पता लगा कि उसमें 5 परसेंट, 12 परसेंट के किकबैक के बारे में पता लगा। ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स के नोट भी सीबीआई को एक कंप्यूटर से मिले। सीबीआई ने आगे बताया कि अचानक से कमीशन 5 से बढ़ाकर 12 करोड़ कर दिया गया। पॉलिसी अगर ठीक थी तो आगे बढ़ना था। दो पब्लिक सर्वेंट को हमने एक्यूज बनाया है, इंडो स्पिरिट को मनीष के कहने पर फायदा पहुंचाया गया है।
- कोर्ट ने सीबीआई से पूछा कि आपको रिमांड की क्या जरूरत है? सीबीआई ने कहा मनीष सिसोदिया इस मामले में सीधा-सीधा कोई जवाब नही दे रहे, विजय नायर बहुत सक्रिय था और उसने पॉलिसी में मनचाहे बदलाव के लिए एक शराब निर्माता के एक समूह से घूस मांगी।
- सीबीआई ने कोर्ट में कहा कि प्रभावी जांच के लिए पूछताछ जरूरी है, सीबीआई ने कहा कि मनीष सिसोदिया ने कैबिनेट नोट चलाया, जिसमें नई एक्साइज पॉलिसी के लिए पब्लिक रिस्पॉन्स लिया गया। उसके बाद ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स के जरिए रिटेल और थोक दुकानों के लिए बदलाव करने की बात हुई। सीबीआई ने कहा मनीष सिसोदिया ने नई फाइल बनाई और उसके बाद उसको पास करवाया।
और पढ़िए – शराब नीति में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद अब CM की बेटी के अरेस्ट की आशंका
-
दिन में केजरीवाल और कार्यकर्ताओं ने संभाला मोर्चा
सोमवार सुबह केजरीवाल ने ट्वीट कर निशाना साधते हुए कहा कि सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई के पास सबूत नहीं थे। कई अफसर उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ थे। सिसोदिया को राजनीतिक दबाव में गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने देशभर में विरोध प्रदर्शन किया।
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। सुरक्षा बलों से उनकी झड़प भी हुई। महिला कार्यकर्ताओं और महिला पुलिस बल के बीच हाथापाई भी हुई।
पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हटने की चेतावनी दी। कई नेताओं-कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया। आम आदमी पार्टी पूरे देश में प्रदर्शन कर रही है। पंजाब, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कई जगहों पर कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए हैं।
अब जानें रविवार को क्या हुआ?
सीबीआई ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ के लिए सीबीआई कार्यालय पहुंचने से पहले डिप्टी सीएम राजघाट पहुंचे। वहां कुछ देर रूकने के बाद वे रोड शो करते हुए सीबीआई कार्यालय पहुंचे। सिसोदिया नियत समय से 10 मिनट देरी से सीबीआई के कार्यालय पहुंचे।
जहां उनसे दिनभर आठ घंटे की मैराथन पूछताछ हुई। इस दौरान पूछे गए सवालों से सीबीआई संतुष्ट नजर नहीं आई। इसलिए सीबीआई ने रविवार रात 9 बजे सिसोदिया को हिरासत में ले लिया।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
होर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
24 mins agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
52 mins ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 hr agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
2 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
3 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
3 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
4 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines