नई दिल्ली: भष्ट्राचार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने 11 डीडीए अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। खास बात यह है कि यह केस 9 साल पुराना है।
9 साल पुराना है मामला
उपराज्यपाल कार्यालय के अनुसार एलजी ने 9 साल पुराने वित्तिय हेराफेरी के एक मामले में यह आदेश दिए हैं। इसके अलावा उपराज्यपाल ने 9 सेवानिवृत डीडीए अधिकारियों की फूल पेंशन वापस लेने का भी निर्देश दिया है। यह मामला वर्ष 2013 में प्रकाश में आया था। इस मामले में जिन लोगों पर एफआईआर की जा रही है उन पर विभागीय वित्तीय गड़बड़ी करने का आरोप है।
एलजी ने किया था एसीबी में फेरबदल
इससे पहले एलजी ने बुधवार को भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) में फेरबदल का आदेश दिया था। एसीबी में दिल्ली के भ्रष्टाचार से संबंधित कई मामलों की जांच की जा रही है। अधिकारियों में बदलाव करते हुए वर्ष 2005 बैच के आईपीएस मधुर वर्मा को एसीबी का हेड बनाया गया था। इससे पहले विशेष पुलिस आयुक्त एसके गौतम इसकी कमान संभाल रहे थे।
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
1 hr agoइंग्लैंड के गैरेथ बैटी बन सकते हैं CSK के अगले बल्लेबाजी कोच
1 hr agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
1 hr agoटेस्ट फॉर्मेट में भी अर्शदीप सिंह को मिल सकता है खेलने का मौका
2 hrs agoइंडिया ए के इन 5 खिलाड़ियों ने दूसरी पारी में कराया कमबैक
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी अपडेट
5 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
6 hrs agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
7 hrs agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
8 hrs agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त