हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दिल्ली में फिर खराब हुई 'हवा', 316 रहा AQI, IMD का अनुमान अगले कुछ दिनों तक बारिश नहीं

Delhi Air Pollution AQI Update: दिल्ली में कुछ दिनों तक हवा का स्तर ठीक रहने के बाद एक बार फिर हवा का स्तर बिगड़ गया है। सीपीसीबी की माने तो दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई खराब श्रेणी में रहा।

विज्ञापन
Delhi Air Pollution AQI Update

Delhi Air Pollution AQI Update: दिल्ली की हवा एक बार फिर खराब हो गई। सीपीसीबी की माने तो सुबह 7 बजे के आंकड़ों के अनुसार राजधानी दिल्ली का एक्यूआई 316 था। हालांकि हवा चलने की वजह से प्रदूषण के कण एक जगह नहीं रह पाते हैं इसलिए इन दिनों धूप भी महसूस की जा रही है।

इस बीच भारत के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में दिल्ली तीसरे स्थान पर रही। 3 जनवरी को हुई बारिश के बाद वायु गुणवत्ता की स्थिति में सुधार देखा गया था। लेकिन एक बार फिर स्थिति बिगड़ती जा रही है। सबसे खराब हवा की गुणवत्ता जहांगीरपुरी में दर्ज की गई। जहां AQI 334 था। दिल्ली के आया नगर में सबसे अच्छी हवा की गुणवत्ता दर्ज की, जहां एक्यूआई 176 था जो कि ‘मध्यम’ श्रेणी में है।

सीपीसीबी के अनुसार दिल्ली में अलग-अलग स्थानों एक्यूआई कुछ इस प्रकार रहा।
विवेक विहार- 373
लोधी रोड़ – 224
अशोक विहार – 364
नेहरू नगर – 361
सोनिया विहार – 340
वजीरपुर – 340
आरकेपुरम – 330
पंजाबी बाग – 328
शादीपुर- 326

विज्ञापन

आईएमडी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने सुबह में धुंध या कोहरे के साथ आसमान साफ रहने और 12 दिसंबर तक इसी तरह की मौसम स्थिति बने रहने की संभावना जताई है। इसके अलावा आईएमडी ने 12 दिसंबर तक राष्ट्रीय राजधानी में बारिश नहीं होने की भी भविष्यवाणी की है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola