हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

अच्छे दोस्त...#मेलोडी... इटली की पीएम मेलोनी ने PM मोदी के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Italy’s PM Meloni Selfie with PM Modi: कोप-28 समिट में भाग लेने पहुंचे पीएम मोदी की इटली की पीएम जाॅर्जिया मेलोनी के साथ तस्वीरें एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विज्ञापन
Italy's PM Meloni Selfie with PM Modi

Italy’s PM Meloni Selfie with PM Modi: यूएई की राजधानी दुबई में विश्व जलवायु परिवर्तन को लेकर आयोजित हुए कोप-28 समिट में दुनियाभर के नेता पहुंचे। इस समिट में भाग लेने के लिए भारत के पीएम नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। इस बीच में इटली की पीएम जाॅर्जिया मेलोनी की एक सेल्फी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। यह सेल्फी इटली की पीएम मेलोनी ने कोप-28 के दौरान क्लिक की थी। तस्वीर में दोनों को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है।

इटली की पीएम ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर अकाउंट पर शेयर किया है। पोस्ट पर कैप्शन में लिखा है कि कोप-28 में अच्छे दोस्त मेलोडी। बता दें कि मेलोडी पीएम मोदी और मेलोनी से मिलकर बना एक शब्द है। जिसे इटली की पीएम ने हैशटेग के साथ लिखा है।

समिट में भाग लेकर दिल्ली पहुंचे पीएम मोदी

इससे पहले कोप-28 समिट में भाग लेने वाले वैश्विक नेताओं के फोटोशूट में भी पीएम मोदी और जाॅर्जिया मेलोनी एक दूसरे के साथ बातचीत करते और हंसते हुए नजर आए। उनकी ये पिक्चर भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस बीच पीएम मोदी दुबई में आयोजित कोप-28 समिट में भाग लेकर भारत पहुंच चुके हैं। दुबई से रवाना होने से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा दुबई आपका शुक्रिया। कोप-28 बेहतरीन रहा। एक बेहतरीन प्लैनेट के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।

जानें क्या है कोप-28

बता दें कि यह समिट 30 नवंबर से 12 दिसंबर तक चलेगा। कोप-28 का मतलब काॅन्फ्रेंस ऑफ द पार्टीज से हैं। यह ऐसे देशों का समुह है जिन्होंने 1992 में यूएन के जलवायु समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। यह इस सम्मेलन की 28वीं बैठक थी। इस कारण इसका नाम कोप-28 है। गौरतलब है कि 2015 में हुए जलवायु सम्मेलन में धरती के तापमान को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक रखने के लिए 200 देशों के बीच इसे लेकर सहमति बनी थी। इसके बाद ब्राजील के प्रेसिडेंट लुला डा सिल्वा ने इसके लिए विकसित देशों को विकासशील देशों के लिए फंड जुटाने की बात की थी। इस समिट में उस पर भी चर्चा होनी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें