नई दिल्ली: पंजाब में पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा काफिले में हुई चूक पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट दाखिल की है। जिसमें साफ कहा गया है कि इस मामले में फिरोजपुर एसएसपी अपनी ड्यूटी नहीं निभा पाए। उधर, रिपोर्ट आने के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि घटना के दिन पीएम पाकिस्तान से केवल 10 किमी दूर थे। कुछ भी हो सकता था।
एसएसपी को दो घंटे पहले बताया था
सूत्रो के अनुसार पूर्व जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने पंजाब के नौकरशाहों और पुलिस अधिकारियों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीजेआई ने रिपोर्ट को पढ़ते हुए बताया कि फिरोजपुर के एसएसपी को दो घंटे पहले बताया गया था कि प्रधानमंत्री उस मार्ग में प्रवेश करेंगे। उसके बाद भी वह सुरक्षा व्यवस्था ठीक नहीं कर पाए।
5 सदस्यीय कमेटी का गठन हुआ था
बता दें कि पीएम मोदी का काफिला 5 जनवरी 2022 को फिरोजपुर-मोगा रोड पर एक फ्लाईओवर पर फंस गया था। इसमें जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने शीर्ष अदालत की पूर्व जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी में चंडीगढ़ डीजीपी, एनआईए के आईजी, पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल, एडीजीपी पंजाब शामिल हैं।
किससे निर्देश ले रहे थे एसएसपी?
रिपोर्ट आने के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक को खारिज नहीं किया जा सकता। कांग्रेस के शासन के दौरान जब पीएम पंजाब पहुंचे तो सीएम, डीजीपी और मुख्य सचिव उनका स्वागत करने के लिए नहीं थे। उन्होंने कहा वह स्थान जहां उनका काफिला रुका था पुल के बीच में था। पीएम प्रदर्शनकारियों से केवल 100 मीटर दूर, और पाकिस्तान से 10 किमी दूर थे। कुछ भी हो सकता था। पीएम वहां 20 मिनट खड़े रहे लेकिन 2 मिनट भी काफी थे। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा प्रदर्शनकारियों को पीएम के रूट की जानकारी किसने दी? फोन पर बार-बार किससे बात कर रहे थे एसएसपी? वह किससे निर्देश ले रहा था ?
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
यूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, SP में शामिल हुए धर्मेंद्र कश्यप
10 mins ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
58 mins agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
2 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
2 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
4 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
5 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
7 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
8 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
9 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines