नई दिल्ली: चीनी मांझे से बढ़ती दुर्घटनाओं के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने लोगों से पतंग उड़ाने के लिए इसका इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है। दिल्ली पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि पतंगबाजी के लिए चीनी मांझे का प्रयोग न करे।दिल्ली पुलिस के मुताबिक राजधानी में इस पर प्रतिबंध है। नियमों का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली जिले में इस संबंध में अब तक 6 मामले दर्ज भी कर लिए हैं। दक्षिण पूर्वी दिल्ली की डीसीपी ईशा पांडे के अनुसार एनजीटी ने चीनी मांझा की बिक्री, निर्माण और उपयोग पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसका उल्लंघन करते पाए जाने पर 5 साल की जेल और एक लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है। कोई अप्रिय घटना न हो इसलिए लोगों से अपील है कि इसका प्रयोग नहीं करें। नियम तोड़ने वालों पर कानून के तहत सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
न्यायपालिका सख्त
बता दें अकसर चीनी मांझे से लोग खासकर दुपहिया सवार हादसे का शिकार होते हैं। लोगों की गर्दन व हाथ कट जाते हैं। इससे पहले 4 अगस्त को दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस को चीनी मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध लागू
करने के लिए अब तक उसके द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी देने को कहा था। गौरतलब है कि एनजीटी ने पतंगबाजी में इस्तेमाल होने वाले चीनी सिंथेटिक मांझा की बिक्री पर प्रतिबंध लगा रखा है।
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
1 hr agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
2 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
3 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
5 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
6 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
7 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
8 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
9 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
11 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines