अमेरिकी राजनेता नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा को लेकर एक बार फिर चीन ने अमेरिका को चेतावनी दी है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, चीन ने कहा है कि अगर नैंसी पेलोसी ताइवान का दौरा करती है तो अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी।
उधर, चीनी सेना ने ताइवान के पास वाले ज़ियामेन शहर के आसपास एयर ट्राफिक कंट्रोल को बढ़ा दिया है। द स्ट्रेट टाइम्स के अनुसार, पेलोसी की यात्रा को लेकर अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ गया है। बता दें कि नैंसी पेलोसी मंगलवार को अपने इंडो-पैसिफिक दौरे के दूसरे चरण के तहत मलेशिया पहुंचीं।
और पढ़िए – प्रदर्शनकारी मुझसे घर जाने के लिए ना कहें, मेरा घर जला दिया गया: श्रीलंका के राष्ट्रपति विक्रमसिंघे
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग (Hua Chunying) ने बीजिंग में एक प्रेस वार्ता में कहा, “मैं आपको बता सकता हूं कि अमेरिका को निश्चित रूप से जिम्मेदारी लेनी होगी और चीन की संप्रभुता और सुरक्षा हितों को नुकसान पहुंचाने की कीमत चुकानी होगी।”
नैंसी पेलोसी के आज ताइवान जाने की उम्मीद
द स्ट्रेट टाइम्स के मुताबिक, उन्होंने कहा, “अगर अमेरिका ताइवान की स्थिति को गलत तरीके से देखता है या संभालता है, तो ताइवान और दुनिया की सुरक्षा, समृद्धि और व्यवस्था के लिए इसके विनाशकारी परिणाम होंगे।” रिपोर्ट्स के मुताबिक पेलोसी के आज ताइवान जाने की उम्मीद है। बता दें कि ताइवान को चीन जबरदस्ती अधिग्रहण करने की धमकी देता है। इससे पहले सोमवार को चीन ने दोहराया कि वह पेलोसी की यात्रा की रिपोर्टों पर कड़ी नजर रख रहा है और अगर पेलोसी ताइपे की यात्रा को आगे बढ़ाने पर जोर देती हैं, तो इसके जवाब में दमदार कार्रवाई की जाएगी।
इस बीच व्हाइट हाउस ने कहा कि पेलोसी को ताइवान जाने का अधिकार है। अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के समन्वयक जॉन किर्बी ने सोमवार को कहा, “अगर वह जाती हैं तो यह कोई नई बात नहीं है।” इससे पहले अप्रैल में नैंसी पेलोसी कोरोना पॉजिटिव पाईं गईं थी जिसके चलते उनकी ताइवान यात्रा को स्थगित कर दिया गया था. उस वक्त भी चीन ने संयुक्त राज्य अमेरिका और ताइवान के बीच किसी भी आधिकारिक आदान-प्रदान का कड़ा विरोध किया था।
पेलोसी की ताइवान यात्रा से शांति, स्थिरता को खतरा: वांग शियाओजियान
भारत में चीनी दूतावास के प्रवक्ता वांग शियाओजियान ने कहा कि नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा अमेरिका-चीन संबंधों को कमजोर करेगी और क्षेत्र में शांति और स्थिरता को खतरा पैदा करेगी। उन्होंने कहा कि पेलोसी की ताइवान की यात्रा से चीन के आंतरिक मामलों में भारी हस्तक्षेप होगा, चीन-अमेरिका संबंधों को गंभीर रूप से कमजोर करेगा।
उन्होंने कहा, “जो लोग आग से खेलते हैं, वे जलकर नष्ट हो जाएंगे। अगर अमेरिकी पक्ष यात्रा करने पर जोर देता है और चीन की रेड लाइन को चुनौती देता है, तो इसका कड़ा जवाब दिया जाएगा। अमेरिका को इसके होने वाले सभी परिणामों को सहन करना होगा।”
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
ढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 hr agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
2 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
3 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
4 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
6 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
7 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
9 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
11 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
12 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines