Chandigarh Violence: चंडीगढ़-मोहाली बाॅर्डर पर पुलिस शुक्रवार को पूरे दल-बल के साथ डटी हुई है। पुलिस दोनों ओर से प्रदर्शनकारियों पर नजर रख रही हैं। वहीं दूसरी तरफ कौमी इंसाफ मोर्चा के सदस्य चंडीगढ़ स्थित पंजाब के सरकारी आवास की तरफ कूच करने के प्रयास में है।
पुलिस की मानें तो बुधवार को हुए प्रदर्शन में 12 खालिस्तानी संगठन भी शामिल थे। उन्होंने चंडीगढ़ मोहाली बाॅर्डर, सेक्टर 52-53 के बैरियर पर हिंसा कर चंडीगढ़ के 13 से अधिक पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। सूत्रों की मानें तो पुलिस को पहले दिन लाठीचार्ज का आदेश नहीं मिला था। इसलिए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के वाटर कैन भी लूट लिए।
और पढ़िए – तुर्की-सीरिया में मृतकों और घायलों की संख्या 1 लाख के पार, मदद लेकर सीरिया पहुंची UN की टीम
ट्रैक्टरों पर सवार होकर आए थे हमलावर
चंडीगढ़ पुलिस ने हिंसा में शामिल कई नामजद आरोपियों व अन्यों के खिलाफ हत्या के प्रयास की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शुक्रवार को कंटीली तारें लगाकर बैरिकेडिंग की है। लेकिन ट्रैक्टरों पर सवार होकर आए प्रदर्शनकारियों ने तलवार, डंडों और राॅड समेत अन्य हथियारों से पुलिसकर्मियों पर हमला किया, बैरिकेड्स समेत टियर गैस गन और अन्य सामान भी लूट ले गए थे।
और पढ़िए – अगले 24 घंटे इन राज्यों पर भारी, जानें IMD की चेतावनी
हार्डकोर अपराधियों की मांग रहे रिहाई
पक्का मोर्चा के तहत जिन सिख कैदियों की रिहाई की मांग की जा रही है उनमें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह का हत्यादोषी और बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकी जगतार सिंह हवारा भी है। उसकी फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलते हुए कोर्ट ने उसे आजीवन जेल में ही रखने का फैसला दिया था।
वहीं बेअंत सिंह हत्याकांड में फांसी की सजा पाने वाला बलवंत सिंह राजोआणा और दिल्ली के 1993 बम ब्लास्ट का दोषी दविंदर पाल सिंह भुल्लर अहम है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
34 mins agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 hr agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
2 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
11 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
13 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines