Chandigarh Violence: चंडीगढ़-मोहाली बाॅर्डर पर हिंसा करने वाले प्रदर्शनकारियों को आज पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। बुधवार को ये लोग सजा पूरी कर चुके सिख कैदियों की रिहाई की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन करने के दौरान खालिस्तान समर्थक नारे भी लगाए।
बुधवार को इन लोगाें ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर चंडीगढ में घूसने की कोशिश की। पुलिस द्वारा रोके जाने पर इन लोगों ने तलवारों और डंडों से हमला कर दिया।
आरोपियों ने इसके बाद पुलिस के वाटर कैनन पर कब्जा कर लिया। पुलिस की शील्ड, हथियार और टियर गैस के ग्रेनेड भी लूट लिए। पुलिस ने इन पर आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। इस हिंसा में चंडीगढ़ पुलिस के कई कर्मचारी घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने सेक्टर 36 थाने में केस दर्ज कर लिया है।
और पढ़िए – उत्तराखंड पेपर लीक की सीबीआई जांच की मांग, छात्रों और पुलिस के बीच झड़प
हार्डकोर अपराधियों की मांग रहे रिहाई
पक्का मोर्चा के तहत जिन सिख कैदियों की रिहाई की मांग की जा रही है उनमें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह का हत्यादोषी और बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकी जगतार सिंह हवारा भी है। उसकी फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलते हुए कोर्ट ने उसे आजीवन जेल में ही रखने का फैसला दिया था।
वहीं बेअंत सिंह हत्याकांड में फांसी की सजा पाने वाला बलवंत सिंह राजोआणा और दिल्ली के 1993 बम ब्लास्ट का दोषी दविंदर पाल सिंह भुल्लर अहम है।
आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज
चंडीगढ़ पुलिस ने मामले में दंगा करने, हथियारों समेत दंगे करने, गैरकानूनी रुप से जुटने, सरकारी कर्मी की ड्यूटी में बाधा पहुंचाने, सरकारी आदेशों की उल्लंघन करने, सरकारी कर्मी को ड्यूटी के दौरान जानबूझकर चोटिल करने, चोट पहुंचाने, हत्या के प्रयास, डकैती, रॉबरी, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, आपराधिक साजिश रचने और आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
6 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
7 hrs agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
8 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
8 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
9 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines