जामनगर, गुजरात के जामनगर में स्थित होटल एलेंटो गुरुवार रात भयंकर आग लग गई। आग लगने के वायरल वीडियो में होटल से आग में भयावक लपटें उठती दिख रहीं हैं। हालांकि अभी इस बारे में पुलिस व होटल प्रशासन न कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। जिससे आग लगने से हुए जानमाल के नुकसान का पता नहीं चला है। वीडियो में होटल के बाहर खड़े कई वाहन धूं-धूं कर जल गए हैं। लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। अभी पता नहीं चला है कि होटल में कितने लोग हैं।
प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट के चलते होटल में आग लगने का कारण बताया गया है। आग ने चंद मिनटों में ही पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया है। आग लगने से होटल में अफरा-तफरी का माहौल है। मौके पर बड़ी संख्या में फायर टेंडर पहुंचे। हैं। खबर लिखे जानें तक आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा था। यह होटल एलेंटो जाम नगर के मोतिखावड़ी इलाके में है। घटनास्थल के आसपास बड़ी संख्या में दमकल विभाग, पुलिस, एंबुलेंस व बचाव दल के लोग एकत्रित हैं। लोगों को बैरिकेड लगाकर आग से दूर रखा जा हा है।
संबंधित खबरें
इजरायल जाने वाली फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का
9 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
58 mins agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
2 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
3 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
3 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
3 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
5 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
6 hrs agoनवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
6 hrs agoकष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines