Brain Stroke: आजकल युवाओं में ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसके कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं। मोटापा, तनाव, नींद की कमी और अनहेल्दी फूड, शराब और तम्बाकू का अधिक सेवन ब्रेन स्ट्रोक के प्रमुख कारण है। न्यूरोलॉजी का मानना है कि खराब लाइफस्टाइल के कारण न्यूरोलॉजिकल प्रभाव होता है, जो ब्रेन स्ट्रोक के कारण हो सकते हैं।
बता दें कि ब्रेन स्ट्रोक दिल के दौरे की तरह ही है। ये तब होता है जब मस्तिष्क के किसी हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं हो पाता है। ये एक जानलेवा बीमारी है, जिसके संकेतों को अनदेखा करना भारी पड़ सकता है। चलिए अब जानते हैं ब्रेन स्ट्रोक के बारे में विस्तार से…
ये भी पढ़ें- हार्टअटैक के बढ़ते केसों में भारतीय युवा क्यों? स्पेशलिस्ट ने गिनाए कारण, ऐसे करें बचाव
ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण
1.बोलने में दिक्कत और हल्लुसिनेशन की स्थिति।
2.आंखों में धुंधलापन और कालापन।
3.चलने में दिक्कत और बैलेंस बिगड़ना।
4.उल्टी और बेहोशी के साथ तेज सिरदर्द होना।
5.अचानक हाथ या पैर और चेहरे का सुन्न होना।
ब्रेन स्ट्रोक का इलाज
1.ब्रेन स्ट्रोक के शुरुआती दौर में दवाओं की मदद इसे ठीक किया जा सकता है। इन दवाओं से मस्तिष्क को ऑक्सीजन मिलता है। डॉक्टर बताते हैं कि इसके लिए थ्रोम्बो लाइटिक्स नाम की दवा ली जा जा सकती है।
2.साथ ही आप अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं।
3.स्ट्रोक में ब्लीडिंग को कुछ दवाओं की मदद से कंट्रोल किया जाता है और ब्रेन क्लॉटिंग को हटाने के लिए सर्जरी भी की जाती है।
ब्रेन स्ट्रोक से निदान
1.ब्रेन से संबंधित किसी भी समस्या को चेक करने के लिए न्यूरोलॉजिकल टेस्ट किए जा सकते हैं
2.जांच करते समय डॉक्टर जो भी आपके हेल्थ से संबंधित जो भी प्रश्न पूछे उसका सही-सही उत्तर देने ताकि वह आपका इलाज सही से कर सके।
3.ब्रेन स्ट्रोक का निदान करने के लिए कुछ टेस्ट को शामिल किया गया है-
- MRI
- CT स्कैन
- ECG
- EEG
- ब्लड टेस्ट
ये भी पढ़ें- Weight Loss: चिया सीड्स, सब्जा और तुलसी के बीज में कौन सा ज्यादा असरदार?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
घूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
10 mins agoLIVE: भारतीय टीम को लगा दूसरा झटका, संजू सैमसन 4 रन बनाकर हुए आउट
1 hr agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 hrs agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
3 hrs agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
5 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
5 hrs agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
5 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
13 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
15 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines