Bomb Threat American Airlines Flight: न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अचानक इटली की राजधानी रोम की ओर मोड़ दिया गया। बोइंग 787 ड्रीमलाइनर ने शनिवार (22 फरवरी) रात 8.14 बजे जेएफके इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। जब यह कैस्पियन सागर के ऊपर था, तभी अचानक यह यूरोप की ओर मुड़ गया। अब रोम में सुरक्षा अधिकारियों से मंजूरी मिलने के बाद ही फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना होगा।
बम से उड़ाने की मिली धमकी
न्यूयॉर्क से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली अमेरिकन एयरलाइंस की एक फ्लाइट (AA 292) को रविवार को बम की धमकी मिलने के बाद अचानक रोम की ओर मोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि शनिवार रात को उड़ान भरने वाली फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद रोम डायवर्ट करना पड़ा। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बोइंग 787 ड्रीमलाइनर ने शनिवार रात 8.14 बजे जेएफके कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी।
जब यह कैस्पियन सागर के ऊपर था, तभी अचानक इसे यूरोप की ओर मोड़ दिया गया। एयरलाइन ने कहा कि फ्लाइट को ‘बोर्ड पर संभावित सुरक्षा खतरे के कारण’ मोड़ा गया। एयरलाइन ने एक बयान में कहा, ‘न्यूयॉर्क से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली AA 292 को फ्लाइट में संभावित सुरक्षा खतरे के कारण रोम की ओर मोड़ दिया गया है।
ईमेल के जरिए बम की धमकी
अधिकारियों ने बताया कि न्यूयॉर्क से नई दिल्ली जा रही अमेरिकन एयरलाइंस की एक फ्लाइट को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। अमेरिकन एयरलाइंस की तरफ से बयान में आगे कहा गया कि हम स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हम अपने यात्रियों के धैर्य और सहयोग की सराहना करते हैं।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 hr agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
2 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 hrs agoकैसा होता है आंख का फड़कना? महिला और पुरुष के लिए अलग है मतलब, जानिए
17 hrs agoमोहम्मद शमी ने अपनी पत्नी हसीन जहां को दिया करारा जवाब
20 hrs agoनाना पाटेकर को विराट कोहली और सचिन ने दी श्रद्धांजलि
22 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ क्यों खेलने वाले हैं टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी
23 hrs agoकब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
23 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी से टूटा RCB का सपना
1 day agoबचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines