Bihar Floor Test : बिहार में अभी राजनीतिक संकट खत्म नहीं हुआ है। नीतीश कुमार ने भले ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली, लेकिन उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती फ्लोर टेस्ट है। फ्लोर टेस्ट को लेकर इंडिया गठबंधन भी दांव चल रहा है। सत्ता और विपक्ष दोनों की नजरें जीतन राम मांझी पर हैं। इस बीच जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने जीतन राम मांझी को लेकर कहा कि वे एनडीए में ही रहेंगे।
बिहार में नीतीश कुमार की सरकार बनने से पहले आरजेडी और कांग्रेस ने हम के संयोजक जीतन राम मांझी को सीएम पद का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद जीतन राम मांझी ने एनडीए की सरकार में दो मंत्री पद की मांग की, लेकिन सिर्फ उनके बेटे संतोष सुमन ही मंत्री बनाए गए हैं। ऐसे में सबको लग रहा है कि पूर्व सीएम जीतन राम मांझी कोई बड़ा खेल कर सकते हैं।
यह भी पढे़ं : बिहार में कैबिनेट विस्तार से पहले नया नाटक! जीतन राम मांझी क्यों मांग रहे 2 मंत्रालय?
मांझी के नाम में राम है : जेडीयू नेता
जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने जीतन राम मांझी द्वारा खेल बिगाड़े के सवाल पर कहा कि उनके नाम में ही राम है और वे पूरे राममय हैं। वे कोई फैसला एनडीए के खिलाफ नहीं लेंगे। मांझी एनडीए के साथ ही रहकर मजबूती से अपना फैसला लेंगे। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने मांझी को सीएम पद का ऑफर दिया था, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि वे बदलने वाले नहीं हैं।
एनडीए के पास 128 विधायक हैं : नीरज कुमार
जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा द्वारा मांझी के खेल बिगाड़ने के सवाल पर कहा कि सबको बोलने का अधिकार प्राप्त है। हमें 128 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। फ्लोर टेस्ट के दौरान जीतन राम मांझी कोई खेल नहीं करेंगे। आपको बता दें कि बिहार में 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट है, जिसमें नीतीश की सरकार अपना बहुमत साबित करेगी।
संबंधित खबरें
2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
18 mins agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
1 hr agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
1 hr agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
3 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
5 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
5 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
6 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
6 hrs agoHighlights: टीम इंडिया को चौथे मुकाबले में मिली 87 रनों से हार
6 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines