बिहार: नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव बुधवार दोपहर दो बजे बिहार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई के खबर के अनुसार दोपहर दो बजे राजभवन में दोनों की शपथ होगी। कैबिनेट के अन्य मंत्रियों के नाम जल्द ही सामने आएंगे। समर्थन देने वाली सभी पार्टियों को कैबिनेट में जगह दी जाएगी। मंगलवार देर रात इसी को लेकर माथापच्ची चल रही है।
इससे पहले नीतीश कुमार ने महागठबंधन का समर्थन करने और बिहार में सरकार बनाने के लिए आभार व्यक्त करने के लिए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को फोन कर आभार व्यक्त किया है। इसी बीच राजद नेता तेज प्रताप यादव ने कहा सरकार बन गई। अब सभी को रोजगार मिलेगा।
राजनेताओं की बयानबाजी
उधर, नीतीश कुमार के इस कदम पर राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा नीतीश कुमार को राजद के साथ वह सम्मान नहीं मिलेगा जो उन्हें भाजपा के साथ रहते हुए मिला था। हमने ज्यादा सीटें होने के बावजूद उन्हें सीएम बनाया और कभी उनकी पार्टी को तोड़ने की कोशिश नहीं की। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार की जनता के जनादेश का अनादर कर रहे हैं। यह निराधार है कि भाजपा जद (यू) को नष्ट करने की कोशिश कर रही थी।
आठवीं बार मुख्यमंत्री
बता दें कि नीतीश कुमार बिहार के आठवीं बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। उन्होंने राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंपने के बाद कहा कि सात पार्टी एक साथ हैं। विधानसभा में 164 विधायक और एक निर्दलीय हमारे साथ हैं। हमलोग एक साथ मिलकर बिहार के लोगों की सेवा करेंगे। नीतीश ने कहा कि सभी साथी विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को दे दिया है।
संबंधित खबरें
साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
25 mins agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 hr agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
2 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
2 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
3 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
5 hrs agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
6 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
8 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
13 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines