Govt Jobs In Bihar: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राज्य सरकारें भी सक्रिय हो गई हैं। इसी कड़ी में बिहार सरकार ने जनहित से जुड़ा एक बड़ा और अहम ऐलान किया है। इसके अंतर्गत कहा गया है कि बिहार में सत्तासीन महागठबंधन सरकार अगले साल तक 10 लाख लोगों को नौकरी देने का लक्ष्य हासिल कर लेगी। इनमें सरकारी नौकरी के साथ प्राइवेट नौकरी भी शामिल है। यह दावा किया है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने।
77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में तिरंगा फहराने के बाद अपने संबोधन ने नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि इसके अतिरिक्त 10 लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव प्रचार के दौरान रोजगार देने का मुद्दा बड़े जोरशोर से उठाया था। वर्तमान में राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल यूनाइटेड के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार प्रदेश में चल रही है।
बिहार में होगी शिक्षकों की भर्ती
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया भी जल्द ही पूरी होगी। इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार यह भी कहा कि इसके बाद नियोजित शिक्षकों लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा।
साढ़े तीन लाख पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू
उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीन लाख 62 हजार नए पद सृजित किए गए हैं और नियुक्ति प्रक्रिया जारी है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी ऐलान किया है कि सतत जीविकोपार्जन के लिए लोगों को अब 2 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी।
यहां पर बता दें कि इस साल जून महीने में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जानकारी दी थी कि खाली पड़े सरकारी पदों पर भर्ती आदेश सीएम नीतीश कुमार ने दिया था। तब उन्होंने कहा था कि 10 लाख नौकरी देने के साथ 10 लाख रोजगार भी दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा था कि 1.70 लाख शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इसके अलावा, गृह विभाग के अलावा स्वास्थ्य विभाग में कुल 2.3 लाख की भर्ती होगी।
संबंधित खबरें
आज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
1 hr agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
17 hrs agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
21 hrs agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
1 day agoवाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
1 day agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
1 day agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
1 day agoIND vs NZ: रोहित शर्मा ने शुरू की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी
1 day ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
1 day agoरणजी ट्रॉफी में दिखा मोहम्मद सिराज की कप्तानी का जलवा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines