अमिताभ ओझा, पटना: बिहार मे महागठबंधन की सरकार बनने के बाद कल कैबिनेट विस्तार है। ठीक उससे पहले बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली तलब किया गया है। सूत्रों के मुताबिक बहार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, तरकिशोर प्रसाद के अलावा संघटन मंत्री को भी दिल्ली बुलाया गया है। बताया जा रहा है 16 अगस्त की शाम मे दिल्ली मे बिहार बीजेपी कोर कमिटी की बैठक बुलाई गई है। जिसमे कोर कमिटी मे शामिल सभी 20 नेता उपस्थित रहेंगे।
बिहार विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली ‘महागठबंधन’ सरकार का फ्लोर टेस्ट 24 अगस्त को होगा। बता दें कि बिहार में नई सरकार का गठन हो चुका है। मुख्यमंत्री पद पर नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री पद पर तेजस्वी यादव ने शपथ ले ली है।
और पढ़िए – पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की आज चौथी पुण्यतिथि, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने अटल स्मृति जाकर दी श्रद्धांजलि
अब 16 अगस्त को नीतीश कैबिनेट का विस्तार होगा। सूत्रों के हवाले से खबर है कि फिलहाल 34-35 मंत्री बनाए जा सकते हैं। RJD के 16, JDU के 13, कांग्रेस के 4 मंत्री शपथ ले सकते हैं जबकि जीतन राम मांझी के खेमे से एक और एक निर्दलीय विधायक को भी मंत्री बनाया जा सकता है। राज्यपाल से 16 अगस्त का समय मिल चुका है। इसके दो दिन बाद दो दिवसीय विधानसभा सत्र का आयोजन किया जाएगा।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
कब और कहां फ्री में देखें भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा मुकाबला?
40 secs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
3 mins agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 hr agoवेलिंगटन में NZ का बहुत ही खराब रहा है रिकॉर्ड, टीम IND के पास है बड़ा मौका
1 hr agoसरकार ने E-85 और 100% एथनॉल ईंधन को दी हरी झंडी, क्या सस्ता होगा पेट्रोल?
1 hr agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
2 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
10 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
11 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
11 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines