मथुरा: कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में हादसा हो गया। दम घुटने से 2 लोगों ने दम तोड़ दिया, वहीं कई की तबीयत बिगड़ गई है। हादसा मंगला आरती के समय हुई। बताया जा रहा है कि भारी भीड़ के चलते मंदिर परिसर में अव्यवस्था फैल गई। ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बनाया जाता है जिसके चलते भीड़ का काफी दबदबा था और श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा था।
और पढ़िए – मुंबई: जन्माष्टमी पर दही-हांडी समारोह के दौरान 150 से अधिक लोग घायल
मंदिर में जिस समय हादसा हुआ उस समय डीएम, एसएसपी, नगर आयुक्त समेत पुलिस बल मौजूद थे। आरोप लग रहे हैं कि जिस समय ये हादसा हुआ पुलिस अधिकारी अपने परिवार को मोबाइल पर वीआईपी दर्शन करा रहे थे। अफसर छत पर बनी बालकनी में थे, जबकि नीचे भक्त, धक्का देकर अंदर आने का प्रयास कर रहे हैं। हालात बिगड़ने के बाद पुलिस और PAC के जवानों ने बेहोश हो रहे लोगों को मंदिर से निकालना शुरू किया।
घटना को लेकर एसएसपी ने बताया कि मथुरा के बांके बिहारी में मंगला आरती के दौरान, मंदिर के निकास द्वार पर एक भक्त बेहोश हो गया, जिससे भक्तों की आवाजाही रुक गई। चूंकि वहां भक्तों की भारी भीड़ थी, इसलिए परिसर के अंदर लोगों का दम घुट गया और 2 लोगों की जान चली गई। उन्होंने मृतकों की पहचान नोएडा निवासी निर्मला देवी और जबलपुर मूल के वृंदावन वासी राजकुमार के रूप में की है।
और पढ़िए – Earthquake: भूकंप के झटकों से थर्राया लखनऊ, 5.2 रही तीव्रता
हादसे में घायल हुए श्रद्धालुओं को वृंदावन के राम कृष्ण मिशन ब्रज हेल्थ केयर और सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती करया गया। इस दौरान महिला निर्मला देवी पत्नी देव प्रकाश निवासी नोएडा सेक्टर 99 एवं रुक्मणि विहार निवासी 65 वर्षीय राम प्रसाद विश्वकर्मा की मौत हो गई। रामप्रसाद मूल रूप से जबलपुर मध्य प्रदेश के रहने वाले थे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
13 mins agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
15 mins ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
2 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
3 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
5 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
6 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
14 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
16 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
16 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines