Mission Karnataka: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को एक बार फिर कर्नाटक दौरे पर हैं। जहां उन्होंने मांड्या में रोड शो किया। इसके बाद मांड्या में बेंगलुरु मैसुरु हाईवे के तहत 12608 करोड़ रुपए के 6 नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखी। इस दौरान PM मोदी के साथ कर्नाटक सीएम बसवराज बोम्मई, नितिन गडकरी भी मौजूद रहे।
बता दें कि पिछले दो महीने में कर्नाटक में PM का यह छठा दौरा है। राज्य में अगले दो महीने में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री इस दौरान कांग्रेस-JDS के गढ़ मंड्या और हुबली-धारवाड़ जिलों में लगभग 16 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।
कर्नाटक के मांड्या में रोड शो के दौरान बीजेपी समर्थकों और स्थानीय लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी पर फूलों की बारिश की।
एक नजर में बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे
बता दें कि एक्सप्रेसवे का निर्माण केंद्र सरकार की प्रमुख भारतमाला परियोजना (बीएमपी) के हिस्से के रूप में किया गया है। बाइक, ऑटो और अन्य धीमी गति वाले वाहनों को एक्सप्रेसवे पर चलने की अनुमति नहीं होगी। बेंगलुरु से मैसूर की दूरी 3 घंटे के बजाय 90 मिनट में तय हो सकेगी। 59 ओवर और अंडरपास के निर्माण से जाम की समस्या खत्म होगी। एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद कनेक्टिविटी में सुधार भी होगा, जिससे निवेशक शहर की ओर आकर्षित होंगे।
मैसूरु-कुशलनगर 4-लेन NH की आधारशिला भी रखेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मैसूरु-कुशलनगर 4-लेन राजमार्ग की आधारशिला भी रखेंगे। 92 किलोमीटर में फैली इस परियोजना को करीब 4130 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा। यह परियोजना बेंगलुरु के साथ कुशलनगर की कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और यात्रा के समय को लगभग 5 से घटाकर केवल 2.5 घंटे करने में मदद करेगी।
इसके अलावा पीएम मोदी IIT धारवाड़ को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। फरवरी 2019 में प्रधानमंत्री मोदी ने संस्थान की आधारशिला रखी गई थी। 850 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित संस्थान वर्तमान में 4-वर्षीय बी.टेक प्रदान करता है।
संबंधित खबरें
400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
11 hrs agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
13 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
13 hrs agoगरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
14 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
15 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
16 hrs agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
18 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
18 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
19 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines