Virat Kohli Retirement: रिटायरमेंट के लिए मजबूर हो गए थे किंग कोहली? विराट ने दबाव में आकर कह दिया अपने पसंदीदा फॉर्मेट को अलविदा? कुछ इसी तरह के तमाम सवाल इस वक्त हर क्रिकेट फैन के दिल में उठ रहे हैं। कोहली के संन्यास को लेकर जो खुलासा हुआ है उसने हर किसी के पैरों के नीचे से जमीन खिसका दी है। कोहली ने सोमवार यानी 12 मई को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भावुक पोस्ट लिखते हुए क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। 36 साल की उम्र में कोहली के रिटायरमेंट की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। मगर विराट के संन्यास पर जो सनसनीखेज खबर सामने आई है वो शायद किसी भी भारतीय क्रिकेट फैन को पसंद नहीं आएगी।
कोहली के रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा
विराट कोहली के रिटायरमेंट से पहले ही उनके संन्यास लेने की अटकलें तेज हो गई थीं। रिपोर्ट्स ऐसी सामने आई थीं कि कोहली ने अपने संन्यास के बारे में बीसीसीआई को बता दिया था। भारतीय क्रिकेट बोर्ड कोहली को मनाने में जुटा हुआ था कि वह इंग्लैंड दौरे पर जाएं और अभी रिटायरमेंट की घोषणा ना करें। हालांकि, दैनिक जागरण की ताजा रिपोर्ट में जो खुलासा हुआ है उसने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। खबर के मुताबिक, बीसीसीआई ने विराट से संन्यास ना लेने के लिए कोई गुजारिश नहीं की।
रिपोर्ट में यहां तक कहा गया है कि कोहली को यह मैसेज दे दिया गया था कि वह टेस्ट टीम में अब फिट नहीं बैठ रहे हैं और खराब फॉर्म की वजह से उनकी जगह नहीं बन रही है। एक सूत्र ने दैनिक जागरण के साथ बातचीत करते हुए कहा, “बीसीसीआई किसी से भी रिक्वेस्ट नहीं करता है। एक खिलाड़ी का फैसला उसकी निजी चॉइस होती है। हम इसमें कोई दखलअंदाजी नहीं करते हैं।”
मीटिंग में हो गया था फैसला
सूत्र ने आगे बताया, “7 मई को मुंबई में एक मीटिंग हुई थी, जहां रोहित शर्मा को बता दिया गया था कि वह टेस्ट टीम में फिट नहीं बैठ रहे हैं। इसके साथ ही कोहली को भी यही मैसेज दे दिया गया था। हालांकि, उनके फाइनल फैसले का इंतजार किया जा रहा था।” कोहली का बल्ला ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पूरी तरह से खामोश रहा था। विराट पांच टेस्ट मैचों में महज 23 की औसत से सिर्फ 190 रन ही बना सके थे। इसके साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में कोहली छह पारियों में सिर्फ 93 रन ही बना सके थे।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
1 hr agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम ने पार किया 100 रनों का आंकड़ा
2 hrs agoशरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की कृपा से जागेगा भाग्य, यहां जानिए उपाय
3 hrs agoशरद पूर्णिमा के उपाय दूर करेंगे पैसों की तंगी, खुलेंगे समृद्धि के द्वार
5 hrs agoशनिवार को शनि स्तोत्र के पाठ से मिलेगी शनिदोष से मुक्ति, जरूर करें ये उपाय
6 hrs agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 hrs ago'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
15 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
17 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
18 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines