Independence Day 2023 : दिल्ली सरकार के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को 77वें स्वतंत्रता दिवस पर छत्रसाल स्टेडियम में तिरंगा फहराया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दुनिया कहां से कहां पहुंच गई है और यहां भाई-भाई से लड़ रहा है। ऐसे में भारत विश्व गुरु कैसे बनेगा? उन्होंने यह भी कहा कि अगर घरों में, परिवार में और समुदाय में लड़ाई होगी तो देश कैसे आगे बढ़ेगा? ऐसे में अगर हमें आगे बढ़ना है, तो 140 करोड़ लोग एक साथ मिलजुल कर रहें। उन्होंने फॉर्मूला दिया कि कैसे देश में 3 करोड़ रोजगार पैदा होंगे।
बिजली आपूर्ति में भ्रष्टाचार
उन्होंने कहा कि अगर हमें देश को आगे रखना है तो 24 घंटे बिजली जरूरी है और यहां 8 से 10 घंटे भी बिजली नहीं आती है। असल में बिजली नहीं आने की वजह भ्रष्टाचार है। दिल्ली में पहले ऐसे ही हालात थे, पर हमारी सरकार के आने के बाद दिल्ली में 24 घंटे बिजली आती है।
पंजाब में हालात में सुधार
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में भी यही हालात थे। वहां भी हमारी सरकार आने के बाद अब पावर कट लगने बंद हो गए हैं। पावर प्लांट 100 प्रतिशत क्षमता के साथ काम करना चाहिए। मैंने दिल्ली में फ्री बिजली शुरू की और पंजाब में सरकार बनी तो वहां भी हमने बिजली फ्री की।
और पढ़ें – मेवात CIA की बड़ी कार्रवाई, बिट्टू बजरंगी गिरफ्तार; मुस्लिमों से कहा था-जीजा का स्वागत नहीं करोगे…
पूरे देश में कर सकते हैं 200 यूनिट तक बिजली फ्री
कुछ लोगों ने कहा कि केजरीवाल फ्री की बिजली बाट रहा है। इस पर मेरा मजाक बनाया गया। अगर हमें देश में 200 यूनिट तक फ्री बिजली देनी है तो केवल डेढ़ लाख करोड़ रुपये का खर्च आएगा। उन्होंने कहा कि अब देश तय कर ले कि बिजली माफ करानी है या 4 बड़े उद्योगपतियों की पूंजी बढ़ाने की सोच रखनी है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे देश में 25 करोड़ छात्र-छात्राएं स्कूल जाते हैं। इनमें 17 करोड़ सरकारी स्कूलों में जाते हैं। अगर दिल्ली की बात छोड़ दें तो अधिकतर सरकारी स्कूल खस्ता हाल हैं। जब तक एक-एक बच्चे को अच्छी शिक्षा नहीं दी जाएगी, तब तक भारत विश्व गुरु नहीं बन पाएगा।
बिना पैसे सरकारी स्कूल होंगे बेहतर
मैं एक प्लान बता रहा हूं कि 5 साल के अंदर सभी सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों से अच्छा बना देंगे। जैसे दिल्ली के सरकारी स्कूल अच्छे बने हैं। इसके लिए कोई नया पैसा नहीं चाहिए। बस इसमें करप्शन खत्म कर दो। मेरा सपना है हर गरीब को अमीर बनाना और ये तब होगा जब उसका बेटा इंजीनियर और डॉक्टर बनेगा। विश्व गुरु केवल भाषण देने से नहीं बनेगा।
चिकित्सा हो सकती है फ्री
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश के सरकारी अस्पतालों की हालत बेहद खराब है। दिल्ली में हमने मोहल्ला क्लीनिक बनाए। हमारे देश में कई जगहें ऐसी हैं, जहां दूर-दूर तक मेडिकल सुविधा नहीं है। मैंने हिसाब लगाया है कि पूरे देश में 1 लाख मोहल्ला क्लीनिक खोलने के लिए केवल 10 हजार करोड़ रुपये की जरूरत है। 140 करोड़ लोगों में अगर सबको फ्री इलाज देना है तो केवल ढाई लाख करोड़ रुपये की जरूरत है। अगर ये सब हो गया तो पूरे देश में 3 करोड़ रोजगार पैदा होगा।
और पढ़ें – तिरुपति बालाजी मंदिर जाने का बना रहे प्लान तो पढ़ लें ये खबर, वरना जान-माल का होगा नुकसान
दिल्ली में रोजगार को लेकर उन्होंने कहा कि पूरे देश में सबसे कम महंगाई दिल्ली के अंदर है। बाकी राज्यों में 6 प्रतिशत महंगाई है और दिल्ली में केवल 2 प्रतिशत है। उन्होंने विरोधियों पर हमलावर अंदाज में कहा कि संसाधन तो हैं, लेकिन हमारे पास बस नीयत की कमी है।
संबंधित खबरें
कौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
4 mins ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
36 mins agoदूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 hr agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
2 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 hrs agoHighlights: न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 7 विकेट से हराया, लेकिन हारी सीरीज
4 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
5 hrs agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines