नई दिल्ली: अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी और उसके साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलकित आर्य के दोस्त ने सारे राज उगल दिए हैं। अंकिता हत्याकांड से पूरे उत्तराखंड में गुस्सा फूट पड़ा है। भड़के स्थानीय लोगों ने आरोपी पुलकित आर्य के रिजॉर्ट के पिछले हिस्से में आग लगा दिया। वहीं गुस्साए लोगों ने बीजेपी विधायक रेणु बिष्ट की कार में भी तोड़फोड़ कर दी।
भाजपा ने पुलकित के पिता विनोद आर्य को पार्टी से निकाला
अंकिता भंडारी मर्डर केस में आरोपी भाजपा नेता के बेटे का रिसॉर्ट ढहा दिया गया है। देर रात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्ती के बाद प्रशासन ने अंकिता हत्याकांड के आरोपी पुलकित आर्य के रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलाया है। इस घटना के बाद भाजपा ने पुलकित के पिता विनोद आर्य को पार्टी से निकाल दिया है। वे भाजपा नेता और उत्तराखंड सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
प्रियंका गांधी ने धामी सरकार पर खड़े किए सवाल
इस मामले पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने धामी सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, उत्तराखंड में अंकिता भंडारी के साथ घटी घटना दिल दहलाने वाली है। तमाम सपनों को लेकर लड़कियां अपने घरों से बाहर काम करने निकलती हैं, लेकिन उनके खिलाफ ऐसे जघन्य अपराध करने वाले अपराधी उनके हौसलों पर भी हमला करते हैं। मैं सोच सकती हूं कि इस लड़की के मां बाप पर क्या गुजर रही होगी। उन्होंने आगे कहा, नौकरी/काम करने वाली लड़कियों को सुरक्षा देना और नौकरी की जगहों को सुरक्षित बनाना सरकार की जिम्मेदारी है। सरकारों को महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देनी ही होगी। त्वरित कार्रवाई और सख्त सजा व महिला सुरक्षा के उचित प्रावधानों से ही इस समस्या का हल निकलेगा।
अंकिता हत्याकांड को लेकर प्रदेशभर में शनिवार सुबह से ही प्रदर्शन और रैली का दौर जारी रहा। राजनीतिक संगठनों और महिला मंच के सदस्यों ने उत्तराखंड सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।
संबंधित खबरें
करवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
1 hr agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
1 hr agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
2 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
2 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
3 hrs agoकार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
5 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
13 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
14 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines