हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs ENG: आकाशदीप ने दिखाए वर्ल्ड नंबर वन बल्लेबाज को दिन में तारे, उखाड़ दिया मिडिल स्टंप- VIDEO

Akashdeep vs Harry Brook: दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज हैरी ब्रूक को आकाशदीप ने क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखाई।

विज्ञापन
Akashdeep

Akashdeep vs Harry Brook: भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा तीसरा टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर है। दूसरी पारी में इंग्लिश टीम का हाल बेहाल है। लंच ब्रेक तक ही इंग्लैंड ने अपने चार बड़े विकेट गंवा दिए हैं। बेन डकेट और ओली पोप को मोहम्मद सिराज ने सस्ते में पवेलियन की राह दिखाई। वहीं, जैक क्राउली अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे। दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज हैरी ब्रूक का भी हाल क्राउली जैसा ही रहा। ब्रूक सिर्फ 19 गेंदों में 23 रन ठोकने के बाद पवेलियन लौट गए। ब्रूक को आकाशदीप ने दिन में तारे दिखाए और उनका मिडिल स्टंप उखाड़ दिया।

आकाश ने ब्रूक को किया क्लीन बोल्ड

टेस्ट मैच के चौथे दिन इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बेन डकेट को मोहम्मद सिराज ने सिर्फ 12 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई, तो ओली पोप को भी सिराज ने सिर्फ 4 रन के स्कोर पर चलता किया। जैक क्राउली 22 रन बनाने के बाद नीतीश कुमार रेड्डी का शिकार किया। 50 रन के स्कोर पर इंग्लैंड अपने तीन विकेट गंवा चुकी थी। इंग्लैंड को एक साझेदारी की जरूरत थी। हैरी ब्रूक क्रीज पर उतरे और उन्होंने आते के साथ ही दमदार शॉट्स लगाए। ब्रूक 18 गेंदों में 23 रन जड़ चुके थे और उनके बल्ले से 4 चौके और एक सिक्स निकल चुका था। हालांकि, ब्रूक ने आकाशदीप के खिलाफ स्वीप शॉट खेलने का प्रयास किया और वह पूरी तरह से लाइन को मिस कर गए। आकाशदीप की बेहतरीन गेंद ब्रूक का मिडिल स्टंप ले उड़ी।

बैकफुट पर इंग्लैंड

चौथे दिन के लंच ब्रेक तक इंग्लैंड पूरी तरह से बैकफुट पर है। 98 के स्कोर पर इंग्लिश टीम अपने चार बड़े विकेट गंवा चुकी है। सिराज पहले सेशन में बेहतरीन लय में नजर आए। 7 ओवर के स्पेल में सिराज ने अब तक सिर्फ 11 रन दिए हैं और वह दो विकेट अपने नाम कर चुके हैं। वहीं, जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप की जोड़ी भी शानदार लय में दिखाई दी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें