मुंबई: शरद पवार के NCP अध्यक्ष पद से इस्तीफे के ऐलान के बाद पार्टी के अंदर मंथन जारी है। यह सस्पेंस बना हुआ कि किसे अब पार्टी का नया अध्यक्ष बनाया जाएगा। शरद पवार के फैसले के फौरन बाद नया अध्यक्ष चुनने के लिए 15 सदस्यों की एक कमेटी भी बना दी गई है। इस कमेटी में प्रफुल्ल पटेल, सुनील तडकारे, केके शर्मा, पीसी चाको, अजित पवार, जयंत पाटिल, सुप्रिया सुले, छगन भुजबल, दिलीप पाटिल, अनिल देशमुख, राजेश टोपे, जितेंद्र अह्वाद, हसन मुशरिफ, धनंजय मुंडे, जयदेव गायकवाड़ का नाम शामिल हैं।
एनसीपी दफ्तर पहुंचे नेता
शरद पवार और सुप्रिया सुले मुंबई में एनसीपी दफ्तर पहुंच गए हैं। प्रफुल्ल पटेल भी दफ्तर में मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि थोड़ी देर में एनसीपी की कमेटी की बैठक शुरू होगी। उधर, अजित पवार के घर पर NCP नेताओं का जमावड़ा लगा है। एनसीपी विधायक उनसे मिलने पहुंचे। कुछ विधायक शरद पवार से मुलाकात करने के बाद अजित पवार से मिलने पहुंचे।
और पढ़िए – शरद पवार ने छोड़ा NCP का अध्यक्ष पद, अजित बोले- पवार साहब चाहते हैं कि नई पीढ़ी नेतृत्व करे
शरद पवार के फैसले से खुश नहीं हैं पार्टी कार्यकर्ता
शरद पवार के इस फैसले से पार्टी कार्यकर्ता खुश नहीं हैं। वे उनसे इस्तीफा वापस लेने की मांग कर रहे हैं। अजित पवार ने भी मंगलवार को कहा था कि साहब अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को तैयार हो गए हैं। उन्होंने दो-तीन दिन का समय मांगा है। शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने फेसबुक लाइव किया और कहा कि कल टीवी पर शरद पवार के फैसले के बारे में देखा। सुप्रिया ने कहा कि इस फैसले से उन्हें काफी बुरा लगा।
और पढ़िए – Delhi liquor policy case: ईडी की चार्जशीट में राघव चड्ढा का आया नाम, जानें क्या है मामला
NCP के पास 9 सांसद हैं
बता दें कि NCP की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, NCP के देश में अभी 9 सांसद हैं। इनमें लोकसभा के 5 और राज्यसभा के 4 सासंद शामिल हैं। देशभर में पार्टी के 57 विधायक हैं। महाराष्ट्र में 54, केरल में 2 और गुजरात में 1 विधायक शामिल हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
टेस्ट फॉर्मेट में भी अर्शदीप सिंह को मिल सकता है खेलने का मौका
3 mins agoइंडिया ए के इन 5 खिलाड़ियों ने दूसरी पारी में कराया कमबैक
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी अपडेट
2 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
3 hrs agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
5 hrs agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
6 hrs agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
7 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
8 hrs agoआज है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानिए महत्व और उनके जीवन से जुड़ी बातें
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines