नई दिल्ली: यात्रा के दौरान अमूमन लोग एहतियात के तौर पर कुछ दवा अपने साथ रख लेते हैं। लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर लोगों में उस समय कौतूहल का माहौल बन गया जब एक विदेशी नागरिक के लगेज से जांच में एक के बाद दवाएं निकलने लगी। कुछ देर में ही दवाओं का अंबार लग गया। सीआईएसएफ के अनुसार आरोपी के लगेज से कुल 3.3 लाख की दवा निकली है। इतना ही नहीं जांच में उसके पास उन दवाओं का न तो डॉक्टर का पर्चा था और न ही कोई बिल।
काबूल जाने की फिराक में था
सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक घटना 11 अगस्त की है। दिल्एली यरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर सीआईएसएफ को एक यात्री के हावभाव कुछ संदिग्ध दिखे। परिसर में लगे सीसीटीवी व वहां तैनात सीआईएसएफ कर्मी संदिग्ध की निगरानी करने लगे। शक के आधार पर यात्री नवाब जाई लाल मोहम्मद को जांच के लिए रोका। वह अफगानिस्तान मूल का नागरिक निकला और उसे काबूल जाना था।
लगेज देखकर शक हुआ
जांच एजेंसी को नवाब के पास मौजूद लगेज का बड़ा साइज देखकर उस पर शक हुआ। बैगेज स्केनर के दौरान लगेज में कुछ संदिग्ध सामान दिखा। जब लगेज को खोलकर जांच की गई तो उसमें कपड़े, सामान से अधिक दवा निकली। पूछताछ में नवाब दवा के बारे में संतोषजनक दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। दवा की कीमत करीब 3.3 लाख आंकी गई है। यह दवा किस काम आती है। इतनी अधिक मात्रा में दवा कहां से खरीदी गई इस बात का पता लगाया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
4 mins ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
10 mins agoधनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
6 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
7 hrs agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
8 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines