सिरसिया: राजस्थान के जालौर में शिक्षक की पिटाई से एक दलित छात्र की मौत के मामले को लोग अभी भूले भी नहीं हैं कि यूपी में टीचर की पिटाई से 13 साल के छात्र की मौत का दुखद मामला सामने आया है। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले मृतक के भाई का आरोप है कि आरोपी टीचर ने उसके भाई की स्कूल फीस के मात्र 250 रुपये के पीछे पीट-पीटकर हत्या कर दी है।
जानकारी के मुताबिक यह दर्दनाक घटना उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में स्थित सिरसिया गांव की है। 8 अगस्त को यहां एक प्राइवेट स्कूल में टीचर ने तीसरी कक्षा के छात्र बृजेश विश्वकर्मा की पिटाई लगा दी। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में बहाराच स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 17 अगस्त को उसने दमतोड़ दिया। घटना के बाद परिजन काफी नाराज हैं। छात्र के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है।
पुलिस का बयान
श्रावस्ती एसपी अरविंद के मौर्य ने कहा कि सिरसिया थाना क्षेत्र के गांव के पास के एक स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 3 के 13 वर्षीय छात्र की 17 अगस्त को बहराइच के अस्पताल में मौत हो गई। उसके चाचा की शिकायत में कहा गया है कि 8 अगस्त को उसके स्कूल के शिक्षक ने उसे पीटा था। मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
परिजनों का आरोप
मृतक छात्र के भाई राजेश विश्वकर्मा ने कहा कि मेरे भाई को उसके शिक्षक ने स्कूल की फीस जो 250 रुपये प्रति माह है के लिए पीटा था। उन्होंने कहा कि मैंने इसे ऑनलाइन दिया था, लेकिन मास्टर को पता नहीं चला और मेरे भाई को बेरहमी से पीटा। जिससे उसका हाथ टूट गया और आंतरिक रक्तस्राव हुआ।
राजस्थान में यह हुआ था
इससे पहले राजस्थान के जालोर जिले के सुराणा गांव स्थित निजी स्कूल सरस्वती विद्या मंदिर में तीसरी कक्षा के छात्र इंद्र मेघवाल की टीचर की पिटाई से मौत हो गई थी। इस मामले में दावा किया गया कि मृतक छात्र ने पेयजल के मटके को कथित रूप से छू लिया था। जिसके बाद 20 जुलाई को कथित तौर पर टीचर ने उसकी पिटाई की थी और अहमदाबाद के एक अस्पताल में शनिवार को उसकी मौत हो गई।
संबंधित खबरें
LIVE: भारतीय टीम को लगा दूसरा झटका, संजू सैमसन 4 रन बनाकर हुए आउट
1 hr agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 hrs agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
2 hrs agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
4 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
5 hrs agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
5 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
13 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
14 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
14 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines