हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कश्मीर में बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में लश्कर के 5 आतंकी ढेर; भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

Jammu Kashmir Kulgam Terrorist Encounter Update: कश्मीर के कुलगाम में सेना और आतंकियों के बीच गुरुवार दोपहर से ही मुठभेड़ जारी है। इस बीच सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Kulgam Terrorist Encounter Update

Jammu Kashmir Kulgam Terrorist Encounter Update: दक्षिण कश्मीर स्थित कुलगाम के डी एच पोरा में सुरक्षा बलों ने अब तक पांच आतंकियों को मार गिराया है। सूत्रों की मानें तो अभी भी क्षेत्र में कुछ और आतंकी फंसे हुए हैं। फिलहाल दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। अभी तक आतंकवादियों के शव बरामद नहीं हुए हैं। बता दें कि सेना को क्षेत्र में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने पर कल दोपहर में सर्च ऑपरेशन चलाया था। इसके बाद अचानक आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी थी। इसके बाद से ऑपरेशन जारी था।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में डीएच पोरा इलाके में रात की शांति के बाद आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी फिर से शुरू हो गई। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऑपरेशन पूरी रात स्थगित रहा और आज सुबह पहली किरण के साथ फिर से शुरू कर दिया गया है। कल, क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष इनपुट मिलने के बाद समनो में आतंकवादियों के एक समूह और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम के बीच भीषण गोलीबारी हुई।

13 सितंबर को शहीद हुए थे सेना के 5 जवान

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में पिछले महीने ईदगाह क्षेत्र में आतंकी ने पुलिस इंस्पेक्टर की 3 गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इंस्पेक्टर की पहचान मसरूर अली वानी के रूप में हुई थी। इस हमले की जिम्मेदारी टीआरएफ ने ली थी। जब हमला हुआ तब इंस्पेक्टर स्थानीय युवकों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे। जम्मू-कश्मीर में 13 सितंबर को हुए आतंकी हमले में 3 अफसर और 2 जवान शहीद हो गए थे। आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर उस समय गोली चलाई जब वे सर्च ऑपरेशन चला रहे थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मुस्लिम समुदाय ने किया कश्मीरी पंडित का अंतिम संस्कार 

बशीर अहमद मलिक भी हुआ था ढेर 

विज्ञापन

15 नवंबर को भी इसी क्षेत्र में एनकाउंटर हुआ था, जिसमें दो आतंकी ढेर हुए थे। इनमें से एक सीमा पार का खूंखार आतंकी बशीर अहमद मलिक भी था और सुरक्षा बलों को इसकी तलाश थी।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola