BGMI Bans Lakhs of Accounts: BGMI को करोड़ों लोग खेलते हैं और अपनी रैंक बढ़ाकर गेम का आनंद लेने की कोशिश करते हैं। इसी बीच कुछ भारतीय प्लेयर्स को BGMI ने फटकार लगाई और उनका अकाउंट बैन कर दिया गया है। BGMI हर महीने अपनी रिपोर्ट जारी करता है और बताता है कि कितने अकाउंट बैन होते हैं। अब उन्होंने बैन किए गए अकाउंट्स की जानकारी दी है और बताया कि ऐसा फैसला क्यों लिया गया है।
BGMI के लाखों अकाउंट हुए बैन
बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया ने अगस्त 2025 की रिपोर्ट रिलीज की। इसी बीच उन्होंने बताया कि 4,32,538 अकाउंट को हमेशा के लिए बैन कर दिया गया है। जुलाई के महीने में 3,46,636 अकाउंट बैन हुए थे और अगस्त में हैकर्स की संख्या 24.8 प्रतिशत बढ़ गई। हालांकि, BGMI ने कड़ा फैसला लेते हुए उन्हें बैन कर दिया है।
BGMI के टॉप प्लेयर्स भी हुए बैन
ऐस को BGMI की सबसे बड़ी रैंक माना जाता है। अगस्त 2025 में लाखों ऐसे अकाउंट भी बैन हुए, जो ऐस रैंक पर थे। BGMI ने नंबर नहीं बताया लेकिन कुल 29.3 प्रतिशत अकाउंट हमेशा के लिए बंद हो गए हैं। इससे पता चलता है कि अगर आप रैंक बढ़ाने के लिए गलत तरीकों का उपयोग करते हैं, तो फिर आपका अकाउंट ज्यादा समय तक सेफ नहीं रहेगा।
BGMI में अकाउंट बैन होने का क्या है कारण?
बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के अकाउंट बैन होने का असली कारण हैकिंग और चीटिंग है। Krafton ने अपना एंटी हैक डिटेक्शन बेहतर कर दिया है। नीचे पूरी लिस्ट दी गई है, जिनका उपयोग अकाउंट बैन होने का कारण हो सकता है:
- दीवार के आरपार देखना
- एम बोट्स का उपयोग करना
- एमो ट्रैकिंग
- गन का रिकोईल खत्म करना
- दौड़ने की स्पीड तेज करना
- ऑटो एम
- टीम के साथ गड़बड़ी
- मैच मेकिंग में झोल
BGMI में आगे भी उठाए जाएंगे बड़े कदम
Krafton की टीम ने अपनी रिपोर्ट में साफ तौर पर हैकर्स को चेतावनी दी है। उन्होंने बता दिया है कि ये सिर्फ शुरुआत है और वो आगे भी बिना थके काम करते रहेंगे। हैकिंग और चीटिंग के ट्रेंड, लॉजिक को समझते हुए वो सुधार करते रहेंगे। इसके अलावा Krafton ने वादा किया है कि हर महीने हैकर्स के अकाउंट बैन से जुड़े अपडेट वो शेयर करते रहेंगे।
ये भी पढ़ें:- इस BGMI टूर्नामेंट के विजेता पर बरसेगा ‘छप्परफाड़’ पैसा, 4 टीमों की फाइनल में एंट्री, मालामाल बनने का काउंटडाउन शुरू!
संबंधित खबरें
BGMI में FREE UC और Royale Pass पाने का सबसे आसान और सिक्योर तरीका
164 days agoBGMI फैंस की बल्ले-बल्ले, 4.1 अपडेट की रिलीज डेट का खुलासा, नए फीचर्स की होगी जमकर बारिश
354 days ago'ये तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है...' BGMI ने दिया फैंस को बड़ा सरप्राइज, अपडेट के साथ बदल जाएगा गेम!
358 days ago1 करोड़ का BGMI टूर्नामेंट हारकर भी 'मालामाल' हुई भारतीय टीमें, कौन बना दिल्ली में हुए इंटरनेशनल कप का चैंपियन?
361 days agoBGMI का भारतीय प्लेयर्स के खिलाफ कड़ा एक्शन, अचानक बैन कर दिए लाखों अकाउंट, जानिए असली कारण
365 days ago1 करोड़ के BGMI टूर्नामेंट में 'मालामाल' होंगी टीमें! कब, कहां और कैसे LIVE देखें BMIC?
367 days agoBGMI 4.1 अपडेट का काउंटडाउन शुरू, रिलीज डेट हुई लीक! नए फीचर्स के साथ खेलने का मजा होगा दोगुना
368 days agoBGMI फैंस की लगी 'लॉटरी'! आया मुफ्त में इमोट और गन स्किन पाने का मौका, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
371 days agoBGMI में ये 3 बड़ी गलतियां पड़ेंगी भारी, कभी नहीं बन पाएंगे सफल ईस्पोर्ट्स प्लेयर! अभी कीजिए बदलाव
373 days agoBGMI में लगातार हो रहे 'फिसड्डी'? ये 3 तरीके दिलाएंगे रैंक मैचों में सबसे ज्यादा जीत
378 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines