Zomato Swiggy: क्या आप भी ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना पसंद करते हैं तो आपको बता दें स्विगी और जोमैटो ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस बढ़ा दी है जिसका मतलब है कि अब आपको खाना ऑर्डर करने पर ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। जी हां, फूड डिलीवरी ऐप्स ने अपने कस्टमर्स को बड़ा झटका दिया है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…
20 परसेंट की बढ़ोतरी
दरअसल कंपनी ने बेंगलुरु और दिल्ली जैसे कुछ बड़े शहरों में अपनी प्लेटफॉर्म फीस को बढ़ाया है। कंपनी ने प्लेटफॉर्म फीस में 20 परसेंट की बढ़ोतरी की है। शुरुआत में जहां Zomato और Swiggy दोनों से ऑर्डर करने पर 2 रुपये प्लेटफॉर्म फीस लगती थी लेकिन अब ये लगातार बढ़ रही है। अब हर ऑर्डर पर ग्राहकों को 6 रुपये तक प्लेटफॉर्म फीस देनी होगी।
ये भी पढ़ें : किस उम्र में बीमा करवाने पर ज्यादा फायदा? समझ लें पॉलिसी का कैलकुलेशन?
क्यों बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस?
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब Zomato और Swiggy ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस को बढ़ाया है। वहीं, एक हालिया रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि डिलीवरी फर्म्स के लिए प्लेटफॉर्म फीस काफी जरूरी होती है और जोमैटो और स्विगी दोनों अब अपने टोटल रेवेन्यू को बढ़ाने के लिए प्लेटफॉर्म फीस को बढ़ा रहा है।
पहले भी बढ़ाई थी प्लेटफॉर्म फीस
जानकारी के अनुसार इस साल की शुरुआत में स्विगी ने कुछ सेलेक्टेड यूजर्स के लिए अपने प्लेटफॉर्म फीस को बढ़ा कर 10 रुपये तक कर दिया था लेकिन ये 10 रुपये फीस कस्टमर्स से नहीं बल्कि, फाइनल चेकआउट के दौरान डिस्काउंट देकर 5 रुपये ली गई थी। कई यूजर्स से लिए ये फीस उस समय ली जाने वाली 3 रुपये प्लेटफॉर्म फीस से काफी ज्यादा थी। यही नहीं अप्रैल में जोमैटो ने दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और लखनऊ समेत कई बड़े शहरों में अपनी प्लेटफॉर्म फीस बढ़कर 5 रुपये प्रति ऑर्डर कर दी थी।
संबंधित खबरें
सर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
3 hrs agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
5 hrs agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
7 hrs agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
7 hrs agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
9 hrs agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
10 hrs agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
1 day agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
3 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
3 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines