Vani AI by Zoho: Zoho ने हाल ही में अपना नया AI-पावर्ड विज़ुअल कोलेबोरेशन प्लेटफॉर्म Vani लॉन्च किया है. यह प्लेटफॉर्म खासकर छोटे व्यवसायों (SMBs) को अपनी प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में मदद करेगा. Vani में यूजर्स को व्हाइटबोर्ड, फ्लोचार्ट, माइंड मैप और वीडियो कॉल जैसे कई टूल मिलते हैं. इसके जरिए टीम अलग-अलग सोर्स से डेटा लेकर आसानी से काम कर सकती है.
AI और कंटेंट क्रिएशन
Vani सिर्फ कोलेबोरेशन तक ही सीमित नहीं है. इसमें AI की मदद से कंटेंट भी बनाया जा सकता है. इसके साथ ही टीम अपनी प्रोजेक्ट इनसाइट्स देख सकती है और काम को और प्रभावी बना सकती है.
फ्री और पेड प्लान
इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को पैसे देने होंगे. ग्लोबली इसका सब्सक्रिप्शन 5 डॉलर प्रति माह है, जबकि भारत में इसे लगभग 240 रुपये प्रति माह में इस्तेमाल किया जा सकता है. फ्री यूजर्स को प्लेटफॉर्म के बेसिक फीचर्स मिलेंगे, जिसमें 25 MB तक मीडिया अपलोड की सुविधा शामिल है. Zoho ने साफ किया है कि यूजर्स का डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा और सेव नहीं किया जाएगा.
Vani में मिलते हैं कई टूल
Zoho ने बताया कि Vani में व्हाइटबोर्ड, फ्लोचार्ट, डायग्राम, माइंड-मैपिंग और वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग जैसे टूल उपलब्ध हैं. टीम इसके जरिए डेस्कटॉप, क्लाउड ड्राइव और एक्सेल शीट जैसे अलग-अलग सोर्स से डेटा लेकर काम कर सकती है. इससे टीमों के लिए जानकारी शेयर करना और उस पर काम करना आसान हो जाता है.
ये भी पढ़ें- WhatsApp से Arattai ऐप पर मिनटों में ट्रांसफर करें चैट, ये है Step By Step प्रोसेस
Space और Zone फ्रेमवर्क
Vani में Space and Zone फ्रेमवर्क भी है. यह टीमों को स्वतंत्र रूप से काम करने की सुविधा देता है. जरूरत पड़ने पर टीम मेंबर्स आसानी से एक-दूसरे के साथ कोलेबोरेट कर सकते हैं.
प्रोडक्ट हेड का कहना
Vani के प्रोडक्ट हेड कार्तिकयन जंबुलिंगम के अनुसार, प्लेटफॉर्म पर सभी विभागों के लिए एक ही कैनवास में कई टूल का सेट मिलता है. इससे ऐप-स्विचिंग और ऑनबोर्डिंग जैसी समस्याएं खत्म हो जाती हैं.
टेम्पलेट्स और टूलकिट
Vani में रेडी-टू-यूज टेम्पलेट्स और टूलकिट की लाइब्रेरी है, जो प्लानिंग, ब्रेनस्टॉर्मिंग, डिजाइन डायग्राम और सोशल मीडिया क्रिएटिव के लिए मददगार है. यह प्रोजेक्ट वर्कफ्लो को बहुत आसान और तेज बनाता है.
Zoho की अन्य पहलें
हाल ही में Zoho का मैसेजिंग ऐप Arattai चर्चा में रहा, और उसके बाद वेब ब्राउजर Ulaa भी लोगों की नजरों में आया. अब देखना यह है कि Vani को यूजर्स से कैसी प्रतिक्रिया मिलती है.
ये भी पढ़ें- Snapchat के नए नियम से यूजर्स नाराज, ऐप मांग रहा Photos-Videos सेव करने का पैसा
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines